खाने के बर्तनों का बारातियों ने किया कुछ ऐसा हाल, लोग बोले- कैटरिंग वाला तो रो दिया होगा

हाल ही में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ बाराती बर्तन पकड़कर डांस कर रहे हैं। वीडियो देख लोगों का कहना है कि कैटरिंग वाला ये देखकर रो ही दिया होगा।

Wedding Video

Marriage Dance Viral Video: आजकल शादी ब्याह का सीजन है। जहां देखो वहां ढोल नगाड़ों पर लोग नाचते दिख रहे हैं। शादी ब्याह हो और डीजे पर डांस ही ना हो.. ऐसा तो हो ही नहीं सकता। शादी में लोगों को अपने तरीके से डांस करने का बेहद शौक होता है। अकसर कई शादियों में आपने कुछ लोगों को अकेले ही नाचते देखा होगा। वहीं कई ऐसे लोग भी हैं, जिन्हें नाचने के लिए डीजे के साथ-साथ किसी और चीज की भी जरूरत पड़ जाती है। ऐसे ही कुछ लोगों का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवा थाली और बर्तन पकड़कर नाच रहे हैं। इन लोगों ने बर्तनों को ऐसे पकड़ा हुआ है, मानो ये कोई म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स हों। अब इन लोगों का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसपर खूब मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।

बर्तन उठाकर डांस कर रहे बाराती

बर्तन उठाकर डांस कर रहे बाराती

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़के खाली बर्तनों को पीटते हुए डांस कर रहे हैं। वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया है। शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि लड़कियां- यहां ज्यादा इंस्ट्रूमेंट्स नहीं बज रहे हैं डांस नहीं करूंगी। वहीं लड़कों का कुछ ऐसा हाल होता है। और फिर ये डांस वीडियो शेय़ऱ किया गया है।

कोई बर्तन तो कोई कु्र्सी उठाता दिखा

कोई बर्तन तो कोई कु्र्सी उठाता दिखा

19 सेकेंड के इस वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि नौजवानों की भीड़ इस गाने पर नाच रही है। डांस करते समय भोजपुरी गाना बज रहा है। तभी डांस करते-करते कुछ युवाओं ने खाने के बर्तन और प्लास्टिक की कुर्सियां उठा लीं। कोई बर्तनों को जोर-जोर से बजा रहा है तो कोई कुर्सी उठाते हुए डांस मूव्स दिखा रहा है।

नहीं रुक रही लोगों की हंसी

इस तरह का माहौल देखकर कई लोगों के लिए अपनी हंसी रोक पाना काफी मुश्किल हो रहा है। वैसे ये वीडियो कहां और कब का है, इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है। इन लड़कों को बर्तन उठाते हुए ऐसे डांस करता देख यूजर्स ने कहा कि कैटरिंग वाला तो रो दिया होगा।

लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और इसे हजारों लोगों ने देखा है। इसपर सैकड़ों की संख्या में कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि पीने के बाद लड़के लोग जनरेटर की आवाज में भी डांस कर लेते हैं। तो वहीं एक ने लिखा कि लगता है भाई लोगों को खाना नहीं मिला होगा। वहीं कई लोग वीडियो देखकर खूब हंसे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+