कुदरत का करिश्मा, पार्किंग में खड़ी सिर्फ कार पर हुई बारिश, वायरल हुआ Video
नई दिल्ली, 16 नवंबर: बारिश का मौसम बेहद ही अनिश्चिताओं भरा होता है। कुछ मीटर में कई बार बारिश हो जाती है, तो वहीं कुछ मीटर सब कुछ सूखा होता है। इंडोनेशिया में एक ऐसा ही बरसात का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल इंडोनेशिया में बारिश के दौरान केवल एक कार पर बारिश की घटना सामने आई है। इस महीने की शुरुआत में पश्चिम जावा के बेकासी रीजेंसी में एक पार्किंग स्थल में दुर्लभ मौसम की ये घटना घटी है।

बादलों में हुई 'लीकेज'!
इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी रहे उरयान रियाना ने बताया कि, पहले तो मुझे लगा कि कोई होटल के ऊपर पानी से डाल रहा है। लेकिन जब मैंने ऊपर देखा तो पानी सचमुच आसमान से गिर रहा था। बारिश हो रही थी। भीगी हुई काली कार के पास पहुंचे उरयान ने कहा कि उन्होंने किसी को जानबूझकर कार पर पानी डालते नहीं पाया। उरयान बेकासी रीजेंसी रीजनल हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के सदस्य हैं।

पार्किंग में खड़ी सिर्फ एक कार पर ही कर दी सारी बारिश
इस घटना को फोन में रिकॉर्ड करने वाले उरयान ने बताया कि, मैं उस समय पार्किंग में था। मैंने तुरंत अपना सेलफोन लिया और बारिश का वीडियो बना लिया। विचित्र मौसम की घटना जिसमें वर्षा केवल एक छोटे से क्षेत्र में होती है, उसे अति स्थानीयकृत वर्षा कहा जाता है। डेली मेल की खबर के मुताबिक, इसी तरह की घटना 2017 में भी इंडोनेशिया में हुई थी, जहां दक्षिण जकार्ता में एक ही घर में बारिश हुई थी।
Rain pours on a single car in bizarre weather phenomenon pic.twitter.com/muGHPE0tED
— The Sun (@TheSun) November 16, 2021
देखें मजेदार Video
2016 में इटली के पलेर्मो में भी अल्ट्रा लोकलाइज्ड बारिश दर्ज की गई थी। उस समय सड़क के एक हिस्से पर हुई बारिश ने वाहन चालकों और राहगीरों को हैरानी में डाल दिया था। इंडोनेशिया और दक्षिण पूर्व एशिया के अन्य देश जैसे मलेशिया, फिलीपींस और थाईलैंड में उष्णकटिबंधीय मानसून का मौसम के अपने चरम पर हैं, जो नवंबर के अंत तक रहता है। 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने वाले तापमान के बाद अक्सर गरज, बिजली, बारिश और अचानक बाढ़ के साथ शक्तिशाली उष्णकटिबंधीय तूफान आते हैं, जिससे नदियां तेजी से बहती हैं और खतरनाक हो जाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications