शीशा तोड़कर क्रेडिट कार्ड चोरी करने वाला चोर कार में ही सो गया, गिरफ्तार
नई दिल्ली। दुनिया में अजीब-गजब के चोर होते हैं। क्या आपने पहले कभी सुना है कि कोई चोर कार चुराने के लिए जाए और उसी कार में सो जाए। जी हां अटलांटा में एक चोर ने कार का शीशा तोड़कर चोरी करने की घटना को अंजाम दिया। लेकिन अजीबोगरीब बात यह है कि यह चोर कार के भीतर ही सो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी चोर ने पहले 7-8 कार में से क्रेडिट कार्ड की चोरी की और बाद में इन्ही में से एक कार में वह सो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

फॉक्स न्यूज के अनुसार यह घटना मंगलवार की है, जहा चेरोकी काउंटी शेरिफ ऑफिसर ने आरोपी चोर को गिरफ्तार किया है। अधिकारी को एक फोन पर जानकारी मिली थी कि कोई टाइसन वुड्स के एकवर्थ में कार के भीतर चोरी कर रहा है। यहां खोजबीन के दौरान पुलिस ने पाया कि एक व्यक्ति कार के भीतर सो रहा है। लेकिन जब कार के मालिक ने बताया कि उसने इस व्यक्ति को कार के भीतर सोने की इजाजत नहीं दी है तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन बाद में पता चला की इस व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर तमाम कारों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
पुलिस ने बताया कि इस व्यक्ति का नाम टिमोथी जैचरी है, जिसने आठ कारों में चोरी की घटना को अंजाम मदिया और कार के भीतर सो गया। पुलि ने पाया कि टिमोथी कार के भीतर क्रेडिट कार्ड के साथ ही सो रहा था। 23 वर्षीय चोर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह पहला मौका नहीं है जब कोई चोर कार के भीतर हो सो गया है। इससे पहले पिछले वर्ष नवंबर माह में भी इस तरह की घटना सामने आई थी, जब एक चोर स्कॉटलैंड में एक घर के भीतर चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद खा-पीकर सो गया, जब वह अगली सुबह जगा तो उसके हाथ में हथकड़ी था।
इसे भी पढ़ें- इंदौर में प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर महिला की एक साल की बेटी से रेप
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications