आंधी-तूफान के सामने एक दूसरे की ढाल बन कर डटे रहे दो परिंदे, IPS ने Video शेयर कर लिखी बड़ी बात

आंधी-तूफान के सामने एक दूसरे की ढाल बन कर डटे रहे परिंदे, IPS ने शेयर किया वीडियो लिखी बड़ी बात

नई दिल्‍ली, 05 जुलाई : सोशल मीडिया ऐसा प्‍लेटफार्म हैं जहां आए दिन नए-नए वीडियो वायरल होते हैं। जो हर किसी का मनोरंजन करने के साथ-साथ कभी-कभी बड़ा पाठ भी सिखा जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो पक्षी भारी तूफान में डटे नजर आ रहे हैं और ये हमें सीख दे रहे है कि मुश्किल वक्‍त में हम एक दूसरे के काम आकर कैसे विजय हासिल कर सकते हैं।

तूफान में दो परिंंदे तार पर बैठे आए नजर

तूफान में दो परिंंदे तार पर बैठे आए नजर

दरअसल, ये वीडियो सोशम मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक बिजली के तार पर दो पक्षी तेज हवा के बीच बैठे हुए हैं। तेज हवा और मूसलाधार बारिश और बादल में कड़कड़ाती बिजली के बीच ये दोनों पंक्षी एक दूसरे से सटे हुए बिजली के तार पर बैठे हुए हैं।

तेज बारिश के कारण उड़कर सुरक्षित जगह तक जा नहीं पाए परिंदे

तेज बारिश के कारण उड़कर सुरक्षित जगह तक जा नहीं पाए परिंदे

तेज हवा और तेज बारिश के कारण वो उड़कर अपने घोंसले या सुरक्षित जगह तक नहीं जा सकते थे तो उन्‍हांने एक दूसरे को संभालने के लिए उन्‍होंने ऐसी ट्रिक अपनाई है जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। 'शैतान' के शक में मां बनी हैवान, नवजात बच्‍चे के साथ किया ऐसा काम, सुनकर कांप जाएगी रूह

तूफान से डट कर मुकाबला करते हुए ऐसे बने एक दूसरे की ढाल

तूफान से डट कर मुकाबला करते हुए ऐसे बने एक दूसरे की ढाल

तेज हवा और बारिश के कारण वहां संभाल पाना मुश्किल हुआ तो दोनों एक दूसरे और खुद को संभालने के लिए एक तरफ के पंख फैलाकर आपस में जोड़कर एक दूसरे को सहारा दिया जिससे वो सुरक्षित हो गए।

IPS काबरा ने ये वीडियो शेयर कर लिखी ये बड़ी बात

IPS काबरा ने ये वीडियो शेयर कर लिखी ये बड़ी बात

वीडियो को आईपीएस दीपांशु काबरा ने ट्टीटर अकाउंटर पर शेयर किया है। इसी वीडिया को कैप्‍शन दिया है जीवन में कितने भी आंधी-तूफान आयें, जो सच में अपने होते हैं, वो और मज़बूती से साथ खड़े होते हैं। इस वीडियो को आप भी देखकर इस बात से सहमत जरूर हो जाएंगे।

वायरल वीडियो देखकर लोग कर रहे ये कमेंट

वायरल वीडियो देखकर लोग कर रहे ये कमेंट

परिंदों के इस प्‍यारे वीडियो को देखकर अब तक लाखों लाइक्‍स आ चुके हैं और हजारों की संख्‍या में कमेंट और जमकर शेयर किया जा रहा है। एक यूजर ने इसे रीट्टीट कर लिखा जिंदगी में साथ निभाने वाले कम मिलते है और जो मिलते है उनकी कदर किया करो । वहीं दूसरे ने कमेंट किया इस धूल से भरी आंधी तूफ़ान में सदैव मेरे साथ खड़े रहने के लिए आकाश भर धन्यवाद !

इंसान इतनी ईमानदारी से एक दूसरे का साथ नहीं देते

एक और यूजर ने लिखा मानव के सामाजिक जीवन में प्रेरणादायक दृश्य मनुष्य इन जानवरों से पक्षियों से सीखो प्रेम क्या होता है वहीं एक यूजर ने लिखा लेकिन इंसान इतनी ईमानदारी से एक दूसरे का साथ देते नहीं हैं 🤔

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+