Watch Video: बच्चों की खातिर जहरीले सांप से भिड़ गई चिड़िया, उल्टे पांव भागा पेड़ पर लटका कोबरा
नई

अंडे चुराने घोंसले में घुसा कोबरा
सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रहे इस वीडियो को देखकर लोग मां के प्यार के बारे में बात कर रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि, एक सांप को एक पेड़ की पतली शाखा के चारों ओर लिपटे हुए देखा जा सकता है। ये कोबरा सांप पेड़ की टहनी में लगे एक चिड़िया के घोसले में मुंह डालकर अंडे चुराने की कोशिश रहा है। वहीं दूसरी ओऱ चिड़िया का जोड़ा सांप को अंडे खाने से रोकने की कोशिश कर रहा है।

अंडों के लिए जहरीले सांप से भिड़ी गौरैया
वीडियो में दिख रहा है कि, सांप ने अपने शरीर का काफी हिस्सा घोंसले में डाल रखा है। वहीं दोनों चिड़िया उस सांप पर चोंच से हमला कर रही हैं। वे लगातार चीख रही हैं और सांप पर हमला कर रही हैं। चिड़िया का ये जोड़ा सांप को घोंसले से दूर करने की हर मुमकिन कोशिश कर रहा है। लगातार सांप पर चोंच से हमला कर रही चिड़िया आखिर में सफल होती हैं। सांप उनके वार से घबरा जाता है।

भागने को मजबूर हुआ कोबरा
लगातार चिड़िया के जोड़े के हमलों से घबराया हुआ सांप घोंसले से अपनी सिर निकालता है और चिड़िया पर झपट्टा मारता है। लेकिन चिड़िया उसकी पहुंच से दूर हो जाती है। इसके बाद चिड़ियों का ये जोड़ा सांप पर फिर से हमला करते हैं। घबराया सांप वहीं से भागने लगता है। जिसके बाद गौरैया के ये जोड़ा उस पर लगातार हमला करती हैं। मजबूर होकर सांप वहां से भागने के लिए मजबूर हो जाता है।
देखें वायरल वीडियो
गौरैया का ये जोड़ा अपने अंडो को बचाने में सफल रहता रहा है। गौरैया के इस जोड़े के साहस का हर कोई मुरीद हो गया है। वीडियो को 'नेचर 27_12' यूजर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था और इसे अब तक हजारों लोगों ने लाइक किया है। जब कमेंट में जमकर जोड़े की प्रशंसा कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications