18 साल के लड़के जैसा बनना चाहता है 45 साल का शख्स, इस प्लान के लिए खर्च किए करोड़ों रुपये

इन दिनों कैलिफोर्निया की कंपनी के सीईओ चर्चा में हैं। दरअसल 45 साल की उम्र में वे खुद को 18 साल के लड़के जैसा बनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। इसके लिए वे करोड़ों रुपये भी खर्च कर रहे हैं।

Credit: Bryan Johnson/Twitter

जवां बने रहने या फिर जवां दिखने का शौक किसे नहीं होता। हर कोई चाहता है कि उम्र बस यहीं रुक जाए या फिर किसी तरह अपने बचपन में चले जाएं। जवां दिखने के लिए लोग अपनी फिटनेस पर खूब ध्यान देते हैं। इसके साथ ही लोग अपनी उम्र से कम दिखने के लिए क्या-क्या नहीं करते। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आप सिर्फ अपने शरीर के हिस्से को छुएं और फिर एकदम जवां और तंदरुस्त हो जाएं। कैलिफोर्निया का एक शख्स तो कुछ ऐसा ही कर रहा है। हालांकि, शख्स ये किसी जादू से नहीं बल्कि एक क्यूरेटेड फिटनेस रेजिमेंट के साथ ऐसा कर पा रहा है। ये तकनीक शख्स को युवा बनाने में कारगर साबित हो रही है।

चर्चा में ब्रायन जॉनसन

चर्चा में ब्रायन जॉनसन

इन दिनों कैलिफोर्निया की कंपनी KernelCo. के सीईओ ब्रायन जॉनसन चर्चा में हैं। ब्रायन 30 डॉक्टरों के साथ एक मिशन पर हैं, जिसका नाम प्रोजेक्ट ब्लूप्रिंट है। ये प्रोग्राम 1,977-कैलोरी-काउंट स्ट्रिक्ट वेगन डाइट को फॉलो करता है।

क्या है ये प्रोग्राम?

क्या है ये प्रोग्राम?

इसके साथ ही इस प्रोग्राम के तहत इंटेंसिटी एक्सरसाइज, रात में समय पर सोना, एमआरआई की एक सीरीज, अल्ट्रासाउंड, कॉलीनोस्कोपी, ब्लड टेस्ट और एक मशीन है, जो जॉनसन को 18 साल के एक बच्चे के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए रात में उसके इरेक्श पर नजर बनाए रखती है।

शरीर को ट्रैक करते हैं जॉनसन

शरीर को ट्रैक करते हैं जॉनसन

बताते चलें कि जॉनसन अपने दिन की शुरुआत नियमित रूप से अपने शरीर के फैट, हार्ट रेट और ग्लूकोज लेवल को ट्रैक करने से करते हैं। इसके साथ ही वे ब्लू लाइट ब्लोकिंग ग्लासेस भी पहनते हैं, जो इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से निकलने वाली किरणों को फिल्टर करने का काम करता है।

जवां बच्चे जैसा हो गया शरीर

जवां बच्चे जैसा हो गया शरीर

इस तरह के लाइफस्टाइल और ट्रैक करने की आदतों ने ब्रायन का दिल 37 साल के लड़के जैसा, फेफड़े 18 साल के लड़के जैसे और त्वचा किसी 28 साल के लड़के जैसी बना दी है। इसके साथ ही उनके मसूड़े किसी 17 साल के लड़के जैसे हो गए हैं।

डॉक्टर ने बताई हैरान करने वाली बात

डॉक्टर ने बताई हैरान करने वाली बात

जॉनसन के इस प्रोग्राम की देखरेख कर रहे ओलिवर जोलमैन ये दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि लोग अपने अंगों की जैविक आयु को 25 प्रतिशत तक कम कर सकते हैं। इन सभी प्रक्रियाओं के लिए जॉनसन हर घंटे 1000 डॉलर की फीस देते हैं। बता दें कि डिप्रेशन और मोटापे से जूझ रहे जॉनसन का लक्ष्य है कि वे पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएं और सामान्य किशोर की तरह रहें।

Recommended Video

    Earth के बेहद करीब आएगा Supermoon, आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा | Solar System | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+