पति अरबपति बिजनेसमैन फिर भी अंजान लड़के के साथ डेट पर गई पत्नी, लिए इतने लाख रुपये

नई दिल्ली: इन दिनों मॉडल मैरिसोल योट्टा सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इसके पीछे की वजह उनकी एक शख्स के साथ डेटिंग है। खास बात तो ये है कि वो उस शख्स को जानती भी नहीं थीं और उन्होंने इस डेटिंग के लिए ढाई लाख रुपये भी लिए। अब ये सवाल उठ रहा कि जब मैरिसोल के पति अरबपति हैं, तो उन्होंने ढाई लाख के लिए ऐसा क्यों किया? (फोटो- Marisol Yotta के इंस्टाग्राम अकाउंट से साभार)

एडल्ट साइट पर भी एक्टिव

एडल्ट साइट पर भी एक्टिव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मॉडल मैरिसोल योट्टा की शादी 2021 में अरबपति कारोबारी बास्टियन योट्टा से हुई थी। वो इंस्टाग्राम पर भी काफी ज्यादा सक्रिय हैं, जहां पर उनके 5 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। वहां पर वो काफी बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करती हैं। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में एडल्ट साइट OnlyFans पर भी अपने फोटोज और वीडियो पोस्ट किए। वो इनसाइड ओनलीफैंस पॉडकास्ट में दिखाई दी थीं, जहां पर उन्होंने अपने प्राइवेट पार्ट पर चर्चा कर सबको हैरान कर दिया।

ये थी वजह

ये थी वजह

मैरिसोल के मुताबिक कुछ वक्त पहले वो एक लड़के के साथ डेट पर गई थीं। उसको वो जानती भी नहीं थीं। हालांकि इसके लिए उन्होंने लड़के से 2500 पाउंड वसूल लिए, जो भारत के हिसाब से 2.5 लाख रुपये होंगे। मॉडल ने इस डेट के पीछे दिलचस्प कारण बताया। उन्होंने कहा कि पति के साथ मेरा कॉम्पीटिशन चल रहा था। दोनों ने शर्त लगाई थी कि किसके ज्यादा फैन्स होते हैं और कौन सोशल मीडिया के जरिए ज्यादा कमाता है। इसी वजह से वो उस लड़के के साथ डेट पर गईं।

पति लग्जरी लाइफ के लिए मशहूर

पति लग्जरी लाइफ के लिए मशहूर

वहीं मॉडल के पति बास्टियन योट्टा की बात करें तो वो बहुत बड़े बिजनेसमैन हैं। उनकी कंपनी कई तरह की मशीनें तैयार करती है। वो भी पत्नी की तरह इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा सक्रिय रहते हैं। साथ ही बेहद लग्जरियस लाइफ जीने के लिए मशहूर हैं। इस वजह से बहुत से लोग उनसे जलने लगे थे और वो जर्मनी से अमेरिका शिफ्ट हो गए। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो एक शाम की पार्टी के लिए 8 से 15 लाख खर्च कर देते हैं।

मां नहीं करती थीं बात

मां नहीं करती थीं बात

मैरिसोल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने सितंबर 2020 में अपने OnlyFans करियर की शुरुआत की। उस दौरान तो उनका सिर्फ एक अकाउंट था, लेकिन मौजूदा वक्त में उनके 5 अकाउंट्स हैं। उनके मुताबिक एडल्ट इंडस्ट्री में कदम रखना इतना आसान नहीं था, उनकी मां ने महीनों तक उनसे बात नहीं की। हालांकि अभी भी वो इस टॉपिक पर बात नहीं करतीं। वैसे उनके पति हर जगह उनका समर्थन कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+