पंजाब जीत का जश्न मनाने के लिए केजरीवाल और भगवंत मान ने 'कच्चा बादाम' पर किया डांस! वायरल Video देखा क्या

पंजाब जीत का जश्न मनाने के लिए केजरीवाल और भगवंत मान ने 'कच्चा बादाम' पर किया डांस! वायरल Video देखा क्या

नई दिल्ली, 11 मार्च: आम आदमी पार्टी (आप) ने 2022 के राज्य विधानसभा चुनावों में शानदार जीत के साथ पंजाब में इतिहास रच दिया। आप ने 117 सदस्यीय विधानसभा में तीन-चौथाई बहुमत के साथ राज्य में अपनी सरकार बनाने के लिए 92 सीटें जीती हैं। आम आदमी पार्टी के सारे नेता इस जीत का जश्न मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो इसको लेकर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पंजाब के होने वाले नए सीएम भगवंत मान और दिल्ली के सीएम और आम प्रमुख अरविंद केजरीवाल वायरल सॉन्ग ''कच्चा बादाम'' पर डांस करते नडर आ रहे हैं। हालांकि ये एक एनिमेटेड वीडियो है।

केजरीवाल और मान के 'कच्चा बादाम' वीडियो जमकर हुआ वायरल

केजरीवाल और मान के 'कच्चा बादाम' वीडियो जमकर हुआ वायरल

केजरीवाल और भगवंत मान के 'कच्चा बादाम' वाला ये एनिमेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एनिमेटेड वीडियो में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पंजाब के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ लोकप्रिय बंगाली वायरल गीत 'कच्चा बादाम' की धुन पर नाचते हुए दिखाया गया है। जैसे ही वीडियो सोशल पर लोकप्रिय होने लगा, इसे पार्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर किया है।

वीडियो में राहुल और सिद्धू भी हैं!

वीडियो में राहुल और सिद्धू भी हैं!

इस एडिटेड वीडियो में न केवल केजरीवाल और भगवंत मान को दिखाया गया है, बल्कि कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू और राहुल गांधी को भी दिखाया गया है। असल वीडियो को किसी मॉल की सीढ़ी पर फिल्माया गया है। जिसमें एक व्यक्ति को दिखाया गया है जो सीढ़ियों से नीचे गिरने का नाटक करता है लेकिन फिर एक दूसरे शख्स के साथ डांस करने लगता है। जबकि उनके आस-पास के लोग देख कर भ्रमित होते हैं।

वीडियो में क्या दिखाया गया है...

वीडियो में क्या दिखाया गया है...

इस वीडियो में सीढ़ियों से नीचे गिरने वाला शख्स भगवंत मान को दिखाया गया है और नीचे आने के बाद वो जिसके साथ डांस करता है, उसे केजरीवाल के तौर पर दिखाया गया है। और जो लोग खड़े होकर इन दोनों नाच रहे लोगों को देखते हैं, लो राहुल, चन्नी और सिद्धू हैं। वीडियो को शेयर कर आप ने लिखा है, ''चन्नी, सिद्धू और राहुल गांधी देखो, कम से कम देखकर ही खुश हो जाओ...।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+