बेंगलुरू के ट्रैफिक के बीच डिलीवरी ब्वॉय ने पहुंचाया पिज्जा, लोग बोले- 'आपदा में अवसर'
27 सितंबर की रात को बेंगलुरु के टेक कॉरिडोर और आउटर रिंग रोड पर घंटों तक जाम की स्थिति के बीच, एक डोमिनोज़ पिज़्ज़ा राइडर ने ट्रैफ़िक में फंसे एक ग्राहक को ट्रैक किया और उन्हें गर्मागर्म और ताजा खाना दिया। ग्राहक ने इस घटना को अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। जो देखते ही देखते वायरल होने लगी।
वीडियो में एक नहीं बल्कि दो डॉमिनोज कर्मी बंपर ट्रैफिक के बीच ऑर्डर पूरा करने के लिए दौड़ रहे हैं।

क्लिप में देखा जा सकता है कि डिलीवरी ब्वॉय डॉमिनोज से खाना कस्टमर्स को दे रहे हैं। लाइव लोकेशन को ट्रैक कर वे ग्राहक तक पहुंचे और खाना उन्हें पहुंचाया। ऋषि वत्स नाम के यूजर ने ट्विटर पर ये वीडियो शेयर कर लिखा कि हमने बेंगलुरू के जाम के बीच खाना ऑर्डर करने का फैसला लिया और फिर ऑर्डर किया।
इसके बाद हमें हमारा ऑर्डर जाम के बीच ही मिल गया। शख्स ने बेंगलुरू, बेंगलुरू ट्रैफिक जैसे हैडटैग्स का अपने ट्वीट में इस्तेमाल किया था। इस क्लिप पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। इस ट्वीट के जरिये बैंगलुरू के मासिव ट्रैफिक का पता चलता है।
एक यूजर ने कहा कि डॉमिनोज ने अपनी 30 मिनट डिलीवरी पॉलिसी के वादे को पूरा किया। उसने कहा कि ये उनके लिए काफी चैलेंजिंग रहा होगा। हैवी ट्रैफिक के बीच खाना पहुंचा पाना काफी बड़ी बात है। एक यूजर ने कहा कि इस तरह ट्रैफिक में फंसे रहने के समय खाना मंगवा लेना आपदा में अवसर है। ऐसे ही अन्य लोगों ने भी वीडियो में अपने रिएक्शन दिए।












Click it and Unblock the Notifications