लाखों में सैलरी... फिर भी नहीं है गर्लफ्रेंड, चर्चा में बेंगलुरु के इंजीनियर का दर्दभरा पोस्ट
Bengaluru Engineer viral twitter post: बेंगलुरु के एक 24 साल के इंजीनियर की वायरल पोस्ट ने पैसे और खुशी के संबंध पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पोस्ट में शख्स का कहना है कि उसका पैकेज 58 लाख रुपये है फिर वो भी खुश नहीं है।

Bengaluru Engineer: क्या पैसा खुशी दे सकता है? क्या पैसा आपका अकेलापन दूर कर सकता है? 24 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर के वायरल पोस्ट ने एक बार फिर ये बहस छेड़ दी है।
महीने में कमाता है 5 लाख रुपये
जिस शख्स की हम बात कर रहे हैं, पोस्ट के मुताबिक, वो हर महीने करीब 5 लाख रुपये तक कमाता है। जहां एक ओर लोग पैसे की तंगी से परेशान रहते हैं, वहीं इस इंजीनियर को सब कुछ 'अच्छा' होने के बाद भी अकेलापन सता रहा है।
वायरल हो रही इंजीनियर की कहानी
बेंगलुरू के इस सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कहानी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें उसने कहा कि पैसा जाहिर तौर पर आपको आरामदायक जिंदगी दे सकता है, लेकिन प्यार या फिर दोस्त देने का वादा नहीं किया जा सकता। बता दें कि इंजीनियर की ये पोस्ट Grapevine App पर शेयर की गई थी, जिसका स्क्रीनशॉट एक ट्विटर यूजर ने लिया और फिर ये वायरल हो गया।
'मैं हमेशा से परेशान और अकेला'
पोस्ट के कैप्शन में Sukhada नाम के यूजर ने लिखा कि दूसरा भारत। कई लोगों ने इसपर रिएक्शन भी दिए हैं। पोस्ट में लिखा गया है कि जीवन में बड़ी अजीब स्थिति में हूं। मैं बेंगलुरु स्थित एक FAANG कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हूं। मेरे पास 2.9 साल का एक्सपीरियंस है। सालाना पैकेज भी 58 लाख रुपये है। जो एक अच्छी जिंदगी जीने के लिए काफी है। लेकिन मैं हमेशा से परेशान और अकेला रहा हूं। मेरे पास वक्त बिताने के लिए गर्लफ्रेंड भी नहीं है।
लड़के ने मांगी लोगों की सलाह
लड़के ने लिखा कि मेरे दोस्त अपनी-अपनी लाइफ में व्यस्त हैं। यहां मेरी वर्क लाइफ भी काफी बोरिंग है। क्योंकि करियर की शुरुआत से ही मैं एक कंपनी में हूं। हर दिन एक ही तरह का काम करता हूं। कृपया सलाह दें कि मुझे अपनी जिंदगी को इंट्रस्टिंग बनाने के लिए क्या करना चाहिए। और हां, ये मत कहना कि जिम जाओ। क्योंकि मैं पहले ही जिम जा चुका हूं।
लोगों ने दिए रिएक्शन
वायरल हो रहे इस पोस्ट पर लोग अब जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि जीवन है तो संघर्ष भी है। वहीं एक और यूजर ने अकेलेपन को अभिशाप बताया। एक ने कहा कि इतनी बिजी लाइफ में हमें अपने और अपनों के लिए समय तो निकालना ही होगा। एक ने कहा कि पैसा बहुत कुछ है लेकिन सबकुछ नहीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पोस्ट को लोग जमकर लाइक कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications