'मैं उसको अपना लाइफ पार्टनर मानती हूं..' चिम्पैंजी से 'अफेयर' पर लड़की का दावा, ZOO ने उठाया बड़ा कदम
ब्रुसेल्स, 23 अगस्त: कहते हैं कि इश्क पर जोर नहीं चलता, ये ना उम्र देखती है और ना सूरत, बस देखती है तो सिर्फ और सिर्फ सीरत। आपने कई मोहब्बत के किस्से सुने होंगे, लेकिन जब आप एक लड़की के दावा के बारे में सुनेंगे तो हैरान रह जाएगा। दरअसल, इस लड़की का प्यार कोई पुरुष नहीं बल्कि जानवर है। जी हां, इंसानों के लिए पशु प्रेमी होना एक आम बात है, लेकिन जब एक लड़की ने दावा किया कि उसका असली प्यार एक जानवर है और भी चिंपैंजी तो फिर क्या हुआ पढ़िए पूरी खबर...

महिला का चिंपैंजी के साथ 'अफेयर'
दरअसल यह हैरान कर देने वाला वाकया बेल्जियम का है, जहां एक लड़की एडी टिमरमैन पर एंटवर्प चिड़ियाघर ने बैन लगा दिया, क्योंकि जू के अधिकारियों ने देखा कि वह एक चिंपैंजी के साथ बहुत ज्यादा समय बिता रही थीं। युवती ने दावा किया कि वह चिंपैंजी के साथ इतना समय इसलिए बिता रही थी, क्योंकि उसका उसके साथ 'अफेयर' चल रहा था।

लड़की पर जू के अधिकारियों ने लगाया बैन
WION में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक एडी टिमरमैंस हर हफ्ते जू में चिम्पैंजी से मिलने आती थीं। चिम्पैंजी का नाम चिता है और उसकी उम्र 38 साल बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक एडी टिमरमैन 4 साल से चिंपैंजी से मिल रही थीं और दोनों एक-दूसरे से इशारों में बातें करते थे। जिसके बाद चिड़ियाघर के अधिकारियों ने दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियों को खत्म करने का फैसला किया और लड़की पर एंट्री पर बैन लगा दिया।

मैं उससे और वो मुझसे करता है प्यार-टिमरमैन
रिपोर्ट के मुताबिक युवती ने दावा किया कि वो चिम्पैंजी से लव करती है। वह हर हफ्ते चिम्पैंजी से मुलाकात करती थी। यहां तक की दोनों ग्लास (शीशे) के दोनों तरफ से एक-दूसरे से मिलते और फ्लाइंग किस देते हैं। इतना ही नहीं चिम्पैंजी की मोहब्बत में पागल हुई लड़की उसको अपना लाइफ पार्टनर तक मान बैठी थी। लड़की ने कहा कि मैं चीता से प्यार करती हूं और वह मुझसे प्यार करता हैं। मेरे पास और कुछ नहीं है। हमारा अफेयर चल रहा है, मैं बस इतना ही कहूंगी।

लड़की नहीं होती तो ऐसी होती है चिता की हालात
हालांकि, चिड़ियाघर के मैनेजमेंट का मानना है कि यह 'लव अफेयर' चिता (चिंपैंजी) के लिए हानिकारक साबित हो रहा था, क्योंकि यह अन्य चिंपैंजी के साथ संबंध विकसित करने में बाधक बन रहा था यानी कि उसके साथी चिम्पैंजी उससे दूरी बना रहे थे। वहीं जब लड़की नहीं होती तो वह अकेला उदास बैठा रहता है। वहीं दूसरी तरफ लड़की का मानना है कि चिड़ियाघर ने उसके साथ यह ठीक नहीं किया है। उसने कहा कि जब दूसरे विजिटर्स को चिम्पैंजी के साथ वक्त बिताने की मनाही नहीं है तो उसे क्यों रोका जा रहा हैं।












Click it and Unblock the Notifications