साल के 10 करोड़ कमा डालती है टीचर, पढ़ाई से नहीं, बल्कि कुछ और ही करके
Bre Thompon: एक स्कूल लेडी टीचर 10 करोड़ रुपये प्रति वर्ष कमाए क्या यह भरोसा करने लायक बात है। जी हां लेकिन यह सच है। एक लेडी टीचर ऐसी भी है जो कि साल में 10 करोड़ रुपये तक कमा रही है, जिसे जान हर कोई दंग है। भारत में तो 15 साल की नौकरी में भी कई स्कूल टीचर एक करोड़ रुपये नहीं कमा सकते। तो चलिए जानते हैं आखिर महिला कैसे साल में 10 करोड़ रुपये कमा रही है?
तो बता दें कि ब्रे थॉम्पटन (Bre Thompon) नाम की महिला पेशे से प्राइमरी स्कूल की टीचर हैं। बच्चों को पढ़ाने का काम करती हैं लेकिन वह पढ़ाने के अलावा एक साइड वर्क भी करती हैं। लेकिन इस साइड वर्क से जबरदस्त कमाई कर रही हैं। उनके आस पड़ोस के लोग भी पहले समझ नहीं पाए कि आखिर ब्रे थॉम्पटन अचानक इतनी तरक्की कैसे करने लगीं। आखिर वह कर क्या रही हैं? नीचे पढ़ें आखिर ब्रे थॉम्पटन कैसे कमाई कर रही हैं?

द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रे थॉम्पटन (Bre Thompon) एक यूट्यूब चैनल चलाती हैं, जिसमें वो दिखाती हैं कि छोटे बच्चों का ख्याल कैसे रखा जाता है। वह इस तरह से वीडियो बनाती हैं कि लगता है कि कोई बच्चे की रियल मां हो और प्यार से सीखा रही हों। उनके तरीके को आजमाकर कई बच्चों के व्यवहार में सुधार देखा गया। अब उनके वीडियो खूब पसंद किए जा रहे हैं। खासकर महिला वर्ग में उनकी डिमांड बढ़ती ही जा रही है।
इसके अलावा यह काम भी करती हैं ब्रे थॉम्पटन
ब्रे थॉम्पटन ने खुद ही बताया है कि वो पढ़ाने के अलावा और भी तरीके से कमाई करती हैं। उसने बताया है कि वो इंटरनेशनल टीचर्स की साइट को ज्वाइन करके उस पर टीचिंग आइटम्स बेचती है। इसके अलावा वो टीचिंग टूल्स, स्ट्रैटजी और रिसोर्सेज को भी बेचती है और इससे पैसे कमाती है। आसपास के देशों में भी उन्हें खूब पसंद किया जाता है। अपने यूट्यूब चैनल से प्रमोशन के जरिये भी उसे अच्छे-खासे पैसे मिल जाती है. इतने के बाद टीचर स्टॉक मार्केट में भी पैसे लगाती है और उसे इसमें भी कामयाबी मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications