पाकिस्तान की सुंदर सी टीचर ने अपने स्टूडेंट को कहा- मेरी पिक्चर बनाईए, स्टूडेंट ने कर दिया कांड
नई दिल्ली, सितंबर 17। आर्ट एक ऐसा हुनर है जो व्यक्ति को अभिव्यक्त करने और अपनी छिपी क्रिएटिविटी को उजागर करने में मदद करता है, लेकिन कभी-कभी इस हुनर का ऐसा हश्र हो जाता है कि लोग अपनी हंसी को चाहकर भी नहीं रोक पाते। ऐसा ही एक मामला पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से सामने आया है, जहां एक महिला टीचर ने अपने स्टूडेंट से अपनी तस्वीर बनाने के लिए कहा, लेकिन बदले में छात्रों ने जो तस्वीर पेंट की है वो सोशल मीडिया पर लोगों की हंसी का कारण बन रही है।

छात्रों ने बना दी फनी पेंटिंग
दरअसल, निशात नाम की महिला टीचर ने अपने स्टूडेंट्स के द्वारा बनाई गई तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और कहा है कि वो कैसे दिख रही हैं? निशात ने एक पोस्ट में पहले अपनी रियल पिक्चर पोस्ट की है। हालांकि इसमें उन्होंने फेस पर मास्क लगाया है, लेकिन तस्वीर देखकर पता चलता कि यह शिक्षिका युवा है और बेहद सुंदर भी है।

निशात के स्टूडेंट ने बनाई फनी पिक्चर
अपनी फोटो पोस्ट करते हुए निशात ने कैप्शन में लिखा है, "मैंने फर्स्ट ग्रेडर को मेरा एक चित्र बनाने के लिए कहा, लेकिन जो परिणाम आया उसने मुझे बहुत ही हंसाया। मैं कैसी दिख रही हूं इन तस्वीरों में?" निशात ने सोशल मीडिया पर कई पेंटिंग की तस्वीरें पोस्ट की हैं, जो काफी फनी हैं। निशात ने अपने कई छात्रों की बनाई पेंटिंग को शेयर करते हुए उन्हें अपने मुताबिक मार्क्स दिए हैं। एक फोटो को शेयर करते हुए स्टूडेंट को 10 में से 6.5 मार्क्स दिए हैं। निशात ने एक फोटो को पोस्ट करते हुए उसके कैप्शन में लिखा है कि एक कमजोर शुरुआत के लिए, लेकिन बालों से प्यार करो। शरीर मुझे वोदका की बोतल दे रहा है। लेकिन कुल मिलाकर इसे 10 में 5 मार्क्स मिलेंगे।

निशात की पोस्ट हुई वायरल
आपको बता दें कि निशात की इस पोस्ट को अभी तक 3 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है 150 से अधिक लोग रिट्वीट कर चुके हैं। ट्विटर पर निशात की पोस्ट को देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। ट्विटर यूजर्स भी इन तस्वीरों को बनाने वाले स्टूडेंट्स पर कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा है कि मैं जितना मैनेज कर सकता था उससे कहीं बेहतर यह तस्वीर बनाई गई है। वहीं कुछ यूजर निशात की पोस्ट पर सवाल भी खड़े कर रहे हैं।
Asked first graders to draw a picture of me. The results were hilarious. Here’s a reference picture of how I looked: pic.twitter.com/vhC6bwXIf7
— Nishat (@Nishat64) September 15, 2022
Off to a flimsy start, but love the hair. The body is giving me vodka bottle. But overall 5/10 pic.twitter.com/AzR5d0Eqbl
— Nishat (@Nishat64) September 15, 2022
Massive improvement over the last one. The earrings are so on point. The hair is pretty much on spot. I’ll give it a 9/10 pic.twitter.com/rHfdVn1KZo
— Nishat (@Nishat64) September 15, 2022












Click it and Unblock the Notifications