VIDEO: भालू के बच्चे के पीछे शिकार को दौड़ी पहाड़ी बिल्ली, बड़ी ही बहादुरी से बच्चे ने जीती जिंदगी की जंग
वायरल हो रहे वीडियो में भालू और पहाड़ी बिल्ली को देखा जा सकता है। भालू का बच्चा जिस तरह से पहाड़ी बिल्ली से लड़ता है और बहादुरी से उसका सामना करता है, ये दिल जीत लेने वाला है।

Bear Cub Video: जंगल की दुनिया भी बेहद गजब होती है। यहां शिकारी जानवरों की छोटे जानवरों पर पैनी नजर होती है और मौका पाते ही वे झपट्टा मारने को भी तैयार रहते हैं। कई छोटे जानवर तो इनका शिकार हो जाते हैं, तो कई जानवर आखिरी सांस तक लड़ते हैं और बच भी निकलते हैं। ऐसा ही कुछ इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में नजर आ रहा है, जिसमें एक भालू का बच्चा पहाड़ी बिल्ली का शिकार होने से बचने के लिए न जाने कितने ही मुश्किल रास्तों को पार करता है लेकिन हिम्मत नहीं हारता। वाकई वीडियो हर किसी को एक सबक देने वाला है कि परिस्थितियां कैसी भी हों, जिंदगी में कभी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए।

बिजनेसमैन हर्ष गोयंका अकसर अपने ट्विटर हैंडल पर वाइल्डलाइफ के वीडियोज शेयर करते रहते हैं। इस बार भी उन्होंने एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक भालू के बच्चे और पहाड़ी बिल्ली को देखा जा सकता है। पहाड़ी बिल्ली की जैसे ही भालू के बच्चे पर नजर पड़ती है, वो उसे शिकार करने के इरादे से आगे बढ़ती है।
भालू का बच्चा अपने ही ध्यान में रहता है और बिल्ली की ओर ध्यान नहीं देता। इसके बाद बिल्ली धीरे-धीरे आगे बढ़ती है तो भालू भी उसे नोटिस कर लेता है और भागने लगता है। भालू का बच्चा खतरे का एहसास होते ही आगे की ओर भागने लगता है। देखते ही देखते रास्ता खत्म हो जाता है और बच्चा लड़की के बने एक पुल पर चढ़ जाता है।

इसके बाद बिल्ली भी बच्चे का शिकार करने के लिए पुल पर चढ़ जाती है तो बच्चा बेहद डर जाता है। पुल पर जब बिल्ली चढ़ने लगी, तो भालू का बच्चा नदी में जा गिरा। इसके बाद वो बहते हुए काफी आगे जा पहुंचा। लेकिन फिर भी बिल्ली ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। आखिरकार बिल्ली बालू तक पहुंच ही जाती है। लेकिन अंत में पूरा पासा उस वक्त पलट जाता है जब पीछे से भालू की मां दहाड़ मारती है और बिल्ली दुम दबा कर भाग जाती है।
सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। बिल्ली और भालू के बच्चे का ये वीडियो लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। जिस तरह भालू का बच्चा इस बड़ी बिल्ली का डटकर सामना करता है, ये काफी हैरान कर देने वाला है। भालू के बच्चे की बहादुरी से लोगों को वाकई सीख लेनी चाहिए। लोग इस वीडियो पर खूब रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ये वीडियो काफी शानदार है।












Click it and Unblock the Notifications