'हमें हीरा ठाकुर नहीं बनना...' SDM साहिबा की कहानी सुनकर बौखलाए लोग, ट्विटर पर हुई मीम्स की बरसात

SDM Jyoti Maurya: उत्तर प्रदेश के बरेली में सरकारी अफसर बनने वाली वो महिला पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में है, जिसपर अपने पति को धोखा देने का आरोप है। पत्नी की सरकारी नौकरी क्या लगी, उसने पति को पहचानने से ही इंकार कर दिया। अब सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर मीम्स की बरसात हो रही है।

पत्नी के इस तरह सरकारी नौकरी लगने पर पति से किनारा कर देना लोगों को रास नहीं आया और देखते ही देखते लोग महिला का जमकर विरोध करने लगे। ऐसे में ट्विटर पर भी मीम्स की मानो बौछार सी लग गई।

Jyoti Maurya

आजकल की मोहब्बत की सच्चाई
एक ट्विटर यूजर ने वीडियो शेयर किया, जिसमें वो कह रहा था कि यही है आजकल की मोहब्बत की सच्चाई। एक पति ने अपनी पत्नी के सपने के लिए दिन रात मेहनत की उसे एसडीएम बनाया और पत्नी ने एसडीएम बनते ही एक बड़े ऑफिसर के लिए अपने पति को छोड़ दिया। मैं कहता था ना कि लड़की तब तक तुम्हारे साथ है, जब तक तुमसे बेस्ट उसको मिल नहीं जाता।

एक यूजर ने लिखा- रिप ह्यूमैनिटी
एक और यूजर ने जॉन अब्राहम की फिल्म का एक सीन शेयर किया और रिप ह्यूमैनिटी का हैशटैग लगाया। ये स्टोरी भी नई एसडीएम साहिबा की ही तरह है।

कुशा कपिला से कनेक्ट कर करे लोग
बताते चलें कि कई लोग इस मामले को कुशा कपिला की स्टोरी से भी जोड़कर देख रहे हैं। लोगों का कहना है कि कुशा को भी फेम मिलने के बाद उन्होंने अपने पति को तलाक दे दिया। हालांकि, कुशा का तलाक परस्पर सहमति से लिया बताया जा रहा है।

मेरे दोस्त किसी को तकलीफ...
एक और यूजर ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि किसी को मत सुनाना मेरे दोस्त दर्द और तकलीफ अपने दिल की, क्योंकि लोग इतने मतलबी है कि तेरे दर्द का भी सौदा कर देंगे।

गर्लफ्रेंड को मारा ब्लॉक
एक दूसरे यूजर ने एक व्हाट्सएप चैट शेयर करते हुए लिखा कि मेरी गर्लफ्रेंड भी बोली कि मुझे पढ़ना है मैं सोच में पड़ गया और ब्लॉक मार दिया उसको। चैप में देखा जा सकता है कि शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड का नाम जान से शेयर किया है। वो कहती है कि यार सुनो मुझे यूपीपीएससी निकाल कर एसडीएम बनना है। लेकिन फीस बहुत ज्यादा है। क्या तुम मेरी हेल्प कर दोगे जान? फिर एसडीएम बनके सारा पैसा वापस कर दूंगी। और तुमसे शादी भी कर लूंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+