आखिर क्यों पत्नी ने माथे पर गुदवाया पति के नाम का टैटू? जानिए पर्दे के पीछे का सच
बेंगलुरु के एक कपल के अनोखे आइडिया ने सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी। जब एक युवती ने अपने माथे पर पति का नाम टैटू के रुप में गुदवा लिया। हालांकि, बातचीत में उन्होंने वीडियो का सच भी वनइंडिया हिंदी के साथ साझा किया

आपने रोमियो जूलिएट, शीरी फरहाद जैसी प्रेम कहानियां तो सुनी ही होंगी। जिसमें एक-दूसरे के प्यार में कपल फना हो जाते हैं। लेकिन, कुछ ऐसा ही मिलता जुलता मामला बेंगलुरु से सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपना प्यार जताने के लिए सारी हदों को पार कर दिया। युवती ने अपने माथे पर पति के नाम का टैटू गुदवा डाला। जी, हां... ऐसे अटूट प्रेम के मामले कम ही देखने और सुनने को मिलते हैं। माथे पर टैटू गुदवाने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो चुका है। आइए हम जानते हैं वीडियो के पीछे का सच पति-पत्नी की जुबानी ...
बेंगलुरू के जेपी नगर फेज-6 निवासी सतीश आर की साढ़े 3 महीने पहले रक्षा टीएम से शादी हुई थी। वनइंडिया हिंदी से खास बातचीत में सतीश ने बताया कि दोनों को ही डांसिंग का शौक था। उसी दौरान दोनों टकराए। दोस्ती के बाद बात शादी तक पहुंची। इसलिए इसे लव कम अरेंज मैरिज कहेंगे। सतीश यह भी बताते हैं कि वो एक टैटू आर्टिस्ट हैं और उनकी पत्नी भी इसमें रुचि रखती हैं। दोनों को ही टैटू बनाने और बनवाने का शौक है।
दो लाख से ज्यादा देख चुके लोग
सतीश का किंगमेकर टैटू स्टूडियो नाम से इंस्टाग्राम में पेज है। जिसमें उनके 23 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसी पेज पर उनकी पत्नी रक्षा का वीडियो पोस्ट हुआ। जिसमें वो माथे पर अपने पति सतीश का नाम लिखवा रहीं थी। इस वीडियो को दो लाख से ज्यादा लोग देख और लाइक कर चुके हैं। वहीं, सतीश की पत्नी रक्षा का भी इंस्टाग्राम पर क्वीन मेकर्स ऑफ टैटू के नाम से पेज है।
क्या है वीडियो के पीछे सच?
सतीश बताते हैं कि यह सिर्फ एक कंटेंट वीडियो है। जिसे पत्नी रक्षा के साथ वीडियो बनाया गया है। यह रियल वीडियो नहीं है। हालांकि, वीडियो में लोगों के अच्छे रिएक्शन मिल रहे हैं। लोगों को हमारा यह आइडिया पसंद आया है।












Click it and Unblock the Notifications