फिर वायरल हुआ 'मेरा दिल ये पुकारे...' इस बार बैंड के जबरदस्त ट्रैक ने जीता लोगों का दिल
मेरा दिल ये पुकारे आजा गाना एक बार फिर जबरदस्त सुर्खियों में है। इस बार म्यूजिका बैंड ने गाने के ओरिजनल ट्रैक से हटकर जो परफॉर्मेंस दी है, उसने लोगों का दिल जीत लिया है।

पाकिस्तानी गर्ल आयशा का 'मेरा दिल ये पुकारे' डांस इतना वायरल हुआ कि अभी तक लोगों की जुबां पर चढ़ा हुआ है। अब भी इस गाने से लोग बाहर नहीं आ पाए हैं। वायरल होने के बाद लोगों ने इस गाने पर जमकर रील्स बनाई, जो खूब वायरल हुईं। महिला पुलिस अधिकारी ने भी गाने की रीमिक्स वर्जन पर खूब डांस किया था। बड़े से लेकर बूढ़े तक इस गाने पर जमकर थिरके। अब एक बार फिर ये गाना जबरदस्त सुर्खियों में बना हुआ है। इस बार एक बैंड ने इस गाने को शानदार तरीके से पेश किया है।

एक ही धुन में बज रहा शानदार म्यूजिक
इस बैंड ने मेरा दिल ये पुकारे पर शानदार परफॉर्मेंस दी है। इस वीडियो को स्टीरियो इंडिया नाम के एक पेज ने शेयर किया। म्यूजिका नाम के इस बैंड के सभी मेंबर एक ही धुन में म्यूजिक बजाते नजर आ रहे हैं।

ट्रैक के दीवाने हो रहे लोग
ये लड़के जो म्यूजिक बजा रहे हैं, वो ओरिजनल ट्रैक से काफी अलग है। पिछले हफ्ते ही इन लड़कों ने ये शानदार परफॉर्मेंस दी है। जो भी इस ट्रैक को सुन रहा है, दीवाना हो रहा है।
वायरल हो रहा वीडियो
पहले ही पाकिस्तानी गर्ल आयशा के स्टेप्स से गाने ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। ऐसे में अब ये गाना इस शानदार ट्रैक के चलते एक बार फिर चर्चा में है। इस बार किसी डांस नहीं, बल्कि गाने के ओरिजनल ट्रैक से हटकर जो परफॉर्मेंस लड़कों ने दी है, उस वजह से ये चर्चा में है।

'ट्रैक ने दिल जीत लिया'
इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया- हां या ना? वीडियो पर लोग जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं। लाखों लोगों ने बैंड की ये जबरदस्त परफॉर्मेंस देखी है और उन्हें ये काफी पसंद भी आ रहा है। एक यूजर ने कहा कि इस ट्रैक ने मेरा दिल जीत लिया।












Click it and Unblock the Notifications