Video: जब चश्मे की मदद से पहली बार बच्चे ने देखी मां की झलक
नई दिल्ली। मां और बच्चे का रिश्ता दिल से जुड़ा होता है। वो एक दूसरे की बातों को मन से समझ जाते हैं। लेकिन जब एक बच्चा पहली बार अपनी मां को देखता है तो उसकी खुशी कितनी अमूल्य होती है इसका अंदाजा आप इस वीडियो को देखकर लगा सकते हैं।

दृष्टिदोष से पीड़ित 3 महीने के बच्चे ने जब पहली बार अपनी मां की झलक देखी तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वीडियो में उसके चेहरे पर दिख रही हंसी देखकर आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। 3 महीने के एवरेट को रेयर साइड डिसऑर्डर है। वो अपनी आंखों से देख नहीं पाता। एवरेट को ओकोकुच्यूनिटन अल्बिनिज़म नाम की बीमारी है, जिसकी वजह से उसकी आंखों में मेलेनिन पिगमेंट की कमी है। इसी मेलेनिन की वजह से वो अपनी आंखें भी ठीक ने नहीं खोल पाता था, लेकिन जब एवरेड की मां ने इस बात को महसूस किया कि उनका बेटा उनसे आंखें नहीं मिला पाता तो वो सजग हुई और उन्होंने फौरन डॉक्टर से संपर्क किया।
डॉक्टर ने एवरेड को चश्मा लगाने की सलाह दी। इस चश्मे को जब एवरेट मां उसे पहनाने को कोशिश कर रही थी तो पहली बार उसे अपनी मां की झलक मिली। मां को देखकर वो ठहाके लगाने लग गया। हाथ-पैर मारने लग गया। मां को देखकर वो बेहद खुश हो गया। एवरेड के पिता ने इस बेहद खास पल को कैमरे में कैद कर दिया और उसे सोशल साइट पर अपलोड कर दी, ताकि लोगों को जागरुकता मिले। देखिए एवरेड का रिएक्शन जब उसने पहली बार अपनी मां को देखा....












Click it and Unblock the Notifications