नन्हें हाथी को लगी प्यास तो खुद हैंडपंप चलाकर मस्‍त अंदाज में पीने लगा पानी, देखिए दिल छू लेने वाला VIDEO

कोलकाता, 14 जून। जानवरों में भी दिमाग होता है। वो भी अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए इंसान की तरह ही मेहनत करते हैं। अब बात अगर हाथी की हो तो क्‍या ही कहना। हाथी समझदार श्रेणी में गिना जाता है। इसीलिए हाथियों को लेकर अकसर मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो हंसाने वाले होते हैं तो कुछ को देखकर हैरानी होती है। कुछ वीडियो तो इतने क्‍यूट होते हैं जिन्‍हें बार-बार देखने का मन करता है। ऐसा ही एक लेटेस्‍ट वीडियो सामने आया है जो लोगों का दिल जीत रहा है। इस वीडियो में नन्‍हें हाथी को हैंडपंप चलाकर पानी पीते देखा जा सकता है।

जलदापारा नेशनल पार्क का है ये वीडियो

जलदापारा नेशनल पार्क का है ये वीडियो

बताया जा रहा है कि यह वीडियो पश्चिम बंगाल के अलीपुर द्वार जिले स्थित जलदापारा नेशनल पार्क का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाथी का यह बच्‍चा महज नौ महीने का है। जानकारी के मुताबिक नन्‍हा हाथी पार्क में घूम रहा था तो उसकी नजर हैंडपंप पर पड़ी। प्यास बुझाने के लिए इस हाथी ने खुद हैंडपंप चलाया और बड़े मजे से पानी पीया।

IFS अधिकारी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है ये VIDEO

IFS अधिकारी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है ये VIDEO

इस वीडियो को आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्वीट किया जिसके बाद ये वायरल हो गया है। आपको बता दें कि सुशांत नंदा इससे पहले भी इस तरह के कई वीडियो पहले भी शेयर कर चुके हैं। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है। कुछ लोग इस वीडियो को देखकर हैरान भी हैं कि आखिर हाथी कैसे खुद से हैंडपंप चलाकर पानी पी रहा है। तो कुछ लोग नन्हे हाथी का यह अंदाज पसंद आ रहा है।

आत्‍मनिर्भर होना सीखा रहा है ये नन्‍हा हाथी

सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने कहा कि नन्हा हाथी हमें खुद का काम खुद से करने की सीख दे रहा है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इंसानों से पहले तो ये हाथी ही आत्मनिर्भर होना सीख गए हैं।

जेनेलिया के साथ रोमांस में गच्चा खा गए रितेश देशमुख, पत्नी समझ किसी और को कर दिया Kiss, देखें VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+