Watch: हाथी के बच्चे को सूझी मस्ती, बार-बार देखा जा रहा है लुका-छिपी खेलने का ये क्यूब Video

नैरोबी, 28 नवंबर। लोग अक्सर खाली समय में अपने सोशल मीडिया अकाउंट को स्क्रॉल करते हैं। इस दौरान कभी-कभी आंखों के सामने ऐसी वीडियो सामने आ जाती है जिसे देखने के बाद मूड फ्रेश हो जाता है और दिन की पूरी थकान भूल जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर यजूर्स को खूब पसंद आ रहा है। हाथी के क्यूट बच्चों को देखने के बाद यकीनन आप भी वीडियो को बार-बार जरूर देखेंगे।

सोशल मीडिया पर हाथी का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर हाथी का वीडियो वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हाथी का बच्चा लुका-छिपी खेल रहा है। उसकी आंखों में उत्साह साफ देखा जा सकता है। वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। अगर आप भी उदास महसूस कर रहे हैं, या कभी मूड खराब हो तो हाथी के बच्चे के लुका-छिपी खेलते हुए इस वीडियो को देखें। वीडियो में नजर आ रहे छोटे हाथी का नाम पीकाबू है।

लुका-छिपी खेलना चाहता है हाथी

लुका-छिपी खेलना चाहता है हाथी

वीडियो को ट्विटर पर शेल्ड्रिक वाइल्डलाइफ ट्रस्ट के प्रोफाइल से पोस्ट किया गया है, सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक हाथी के बच्चे को लकड़ी के बाड़े के पीछे छिपा हुआ देखा जा सकता है। वह मुश्किल से बाड़े के पीछे से अपनी सूंड निकालकर छिपकर देखता है। देखने पर लगता है कि वह वीडियो बनाने वाले के साथ लुका-छिपी खेल रहा हो।

बार-बार देखा जा रहा है वीडियो

बार-बार देखा जा रहा है वीडियो

पीकाबू ने लाल और नीले रंग के चेक वाला कंबल ओढ़ा हुआ है। वीडियो में पीकाबू बेहद क्यूट नजर आ रहा है। वीडियो को 60 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि एक हजार के करीब री-ट्वीट और 6 हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैं। कई यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। कमेंट में लोगों ने हाथी के बच्चे को गले लगाने की इच्छा जाहिर की।

हाथी को गले लगाना चाहते हैं लोग

हाथी को गले लगाना चाहते हैं लोग

एक यूजर ने लिखा, हाथी का बच्चा बहुत क्यूट है, उसे गले लगाने का दिल कर रहा है। बता दें कि सोशल मीडिया पर हाथी के कई वीडियो पहले से ही मौजूद हैं लेकिन इस क्लिप ने लोगों को दीवाना बना दिया है। आप भी वीडियो को बार-बार देखने से खुद को नहीं रोक सकते। वही, वीडियो शूट कर रहा शख्स भी उसके करीब जाकर हाथी को पुचकारने लगता है। हाथी का बच्चा उसे पसंद करता है।

यह भी पढ़ें: सलमान की 'अंतिम' फिल्म देख रहे फैंस ने सिनेमाहॉल में फोड़े पटाखे, भयानक मंजर देख भाईजान ने हाथ जोड़ की गुजारिश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+