सलमान की 'अंतिम' फिल्म देख रहे फैंस ने सिनेमाहॉल में फोड़े पटाखे, भयानक मंजर देख भाईजान ने हाथ जोड़ की गुजारिश
सलमान की 'अंतिम' फिल्म देख रहे फैंस ने सिनेमाहॉल में फोड़े पटाखे, भयानक मंजर देख भाईजान ने हाथ जोड़ की ये गुजारिश
मुंबई, 28 नवंबर: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिमः द फाइनल ट्रुथ' 26 नवंबर यानी शुक्रवार को सिनेमा घरों में रिलीज हो गई है। कोरोना काल के बाद थियेटर खुलने के बाद सलमान खान के फैंस इस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म के रिलीज होने के बाद सलमान खान के एक्साइटे फैंस ने कुछ ऐसा किया है, जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए थे। फिल्म की एक स्क्रीनिंग पर सलमान खान के एक्साइटेड फैंस ने सिनेमाघरों के अंदर ही पटाखे फोड़े हैं। सलमान खान ने खुद वीडियो शेयर कर लोगों से ऐसा ना करने की गुजारिश की है। सिनेमाहॉल में जमकर पटाखे फोड़े गए हैं, वीडियो में साफ दिख रहा है कि वहां के आसपास के लोग इस भयानक मंजर को देख डर कर थिएटर से बाहर चले गए।

सलमान खान ने कहा-ये बहुत बड़ा खतरा हो सकता है
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनके फैंस सिनेमाघरों में फिल्म 'अंतिमः द फाइनल ट्रुथ' को देखते हुए पटाखे फोड़ते नजर आ रहे हैं। सलमान ने वीडियो को शेयर कर लिखा है, " 'मेरे सभी फैंस से गुजारिश है कि वह पटाखों को ऑडिटोरियम के अंदर लेकर न जाएं क्योंकि इससे आग का बहुत बड़ा खतरा हो सकता है। जिससे आपकी और दूसरों की जान को भी खतरा हो सकता है।''

सलमान ने थिएटर मालिकों से कही ये बात
सलमान खान ने आगे लिखा, ''थिएटर मालिकों से मेरा अनुरोध है कि पटाखों को सिनेमाघर के अंदर न ले जाने दें और सुरक्षा का पूरी तरह ध्यान रखें। सुरक्षाकर्मी एंट्री प्वॉइंट पर इसका खास ध्यान रखने को कहें। मेरे सभी प्रशंसकों से मेरा अनुरोध है कि हर तरह से फिल्म को इंजॉय करें लेकिन कृपया ऐसा करने से बचें। धन्यवाद।''

'अंतिमः द फाइनल ट्रुथ' में दिखी जीजा-साले की जोड़ी
फिल्म 'अंतिमः द फाइनल ट्रुथ' में सलमान खार और उनकी बहन अर्पिता खान के पति और अभिनेता आयुष शर्मा लीड रोल में है। फिल्म में जीजा-साले की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म का डायरेक्शन महेश मांजरेकर ने किया है। इस फिल्म से महिमा मकवाना ने डेब्यू किया है। 'अंतिमः द फाइनल ट्रुथ' फिल्म हिट मराठी फिल्म मुल्सी पैटर्न का हिंदी रीमेक है।

कैसी रही 'अंतिमः द फाइनल ट्रुथ' फिल्म की कमाई
'अंतिमः द फाइनल ट्रुथ' को पहले दिन 4.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली है। हालांकि उम्मीद है कि रविवार को फिल्म बेहतर कमाई करेगी। सलमान खान की बैक टू बैक कई फिल्में आने वाली हैं। जिसमें टाइगर 3, 'पठान' और फिल्म 'लाल सिंह चड्डा' भी शामिल है। 'टाइगर 3' में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications