Funny Video: रोड पर खड़ी थी पुलिस, लॉकडाउन में चोरी चुपके मक्के के खेत से निकली बारात

नई दिल्ली, 08 मई। कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर इस कदर देश पर टूट पड़ा है कि रोजाना अब चार लाख से अधिक मरीज सामने आ रहे हैं। अस्पतालों में मरीज बेड और ऑक्सीजन के लिए जूझ रहे हैं वहीं इस भयावह संकट में भी जमकर शादियां हो रही हैं। कई राज्यों में लॉकडाउन के बावजूद सरकार ने कोरोना गाइडलाइन के तहत शादी करने की छूट दी है लेकिन फिर भी इन शादियों में खुलकर नियमों का उल्लंघन हो रहा है।

शादी में कोरोना नियमों की उड़ी धज्जियां

शादी में कोरोना नियमों की उड़ी धज्जियां

शादी समारोह में सीमित मेहमानों के शामिल होने की अनुमति है लेकिन कई ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जिसमें पंडाल मेहमानों से खचाखच भरा दिखाई दे रहा है। कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वाली शादियों पर प्रशासन कार्रवाई भी कर रहा है लेकिन अब कुछ लोग चोरी छिपे शादी कर रहे है। ऐसा ही एक हैरान और परेशान करने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

मक्के के खेत से निकली बारात

मक्के के खेत से निकली बारात

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बारात दूल्हा और गाजे-बाजे के साथ चोरी छिपे मक्के के खेत से निकल रही है। 19 सेकंड के इस वीडियो में दूल्हे के आगे कैमरा मैन और बैंड-बाजा वाले दिखाई दे रहे हैं तो वहीं पीछे से कुछ महिलाएं और अन्य बाराती आते दिख रहे हैं। इससे पहले कि बारात का अंतिम चोर दिख पाता वीडियो खत्म हो जाती है। आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने ये वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया है।

वायरल हुआ वीडियो

वायरल हुआ वीडियो

इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'गजब की बारात..।' शादी का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, खबर लिखे जाने तक इस पर 35 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं जबकि 2751 से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। इतना ही नहीं कुछ यूजर्स अलग-अलग तस्वीरें पोस्ट कर मजेदार प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक शख्स ने शादी में प्यानों बजा रहे दूल्हे की फोटो पोस्ट कर लिखा, 'आत्मनिर्भरता इसे कहते है सर। बेंड बाजे की भी बचत हो गई और शादी भी हो गई।'

'मेकअप और गहनों में समझौता नहीं'

'मेकअप और गहनों में समझौता नहीं'

वहीं दीपांशु काबरा ने दूसरे ट्वीट में एक शादी समारोह की फोटो पोस्ट की है जिसको देख लोगों की हंसी छूट रही है। कोरोना नियमों के तहत कुछ लोग शादी में भी महामारी को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा का ध्यान रख रहे हैं। इस बीच महिलाएं किसी भी हालत में मेकअप और गहनों में समझौता नहीं कर रही हैं। वायरल फोटो में ऐसा ही कुछ दिखाई दे रहा है।

मास्क के ऊपर पहने गहने

मास्क के ऊपर पहने गहने

दरअसल, फोटो में एक महिला दिखाई दे रही है जिसने मास्क के ऊपर गहने पहने हुए हैं। शादी समारोह में मास्क पहनना जरूरी है लेकिन महिला के लिए शादी के हिसाब से सजना भी जरूरी थी। इस स्थिति में महिला ने अजीबोगरीब हल निकालते हुए मास्क के ऊपर ही नथिया पहन ली। फोटो अब जमकर वायरल हो रही है। एक यूजर ने इस पर लिखा, 'ये भी समझना बहुत ज़रूरी है कि एक महिला के लिए श्रृंगार की बहुत अहमियत होती है।'

यह भी पढ़ें: राखी सावंत बोलीं- जान पर बन आई थी इसलिए की रितेश से शादी, मां के ऑपरेशन में नहीं ली उसकी मदद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+