अयोध्या की शबरी रसोई फिर चर्चा में! संचालकों ने भारी-भरकम बिल को लेकर मानी गलती, जानिये क्या कहा...
Ayodhya Shabri Rasoi: 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से एक रेस्टोरेंट भी खूब चर्चा में है। इस रेस्टोरेंट का नाम है- शबरी रसोई। बीते दिनों इस रसोई का एक मेन्यू खूब सुर्खियों में था, जिसमें एक चाय और टोस्ट के लिए 110 रुपये वसूले गए थे।
एक फोटो वायरल हुआ, जिसमें बताया गया कि 10 रुपये की एक चाय और एक टोस्ट के लिए 100 से भी ज्यादा रुपये वसूले गए। हालांकि अब इसपर खुद शबरी रसोई संचालकों का बयान सामने आया है।

अब आखिरकार मेन्यू कार्ड की रेट लिस्ट को लेकर संचालकों ने अपनी गलती मानी है। संचालकों का कहना है कि 15 फरवरी से शबरी रसोई का संचालन किया जाएगा। स्टाफ की गलती के चलते ये परेशानी हुई है। इसके साथ ही मेन्यू कार्ड की रेट लिस्ट को भी सही किया जाएगा।
इस पोस्ट पर भी यूजर्स कमेंट कर कह रहे हैं कि ऐसे रेस्टोरेंट जाना ही क्यों जहां पर इतना बवाल मच रहा हो। लोग खुद यहां का बहिष्कार करेंगे और फिर ये खुद ब खुद ही ठप्प हो जाएगा। फिर वे देते रहें 55 की चाय और 65 रुपये का टोस्ट।
बताते चलें कि बीते दिनों जब शबरी रसोई के भारी भरकम बिल की तस्वीर वायरल हुई, तो लोगों को तगड़ा झटका लगा। 10 रुपये की चाय यहां 55 रुपये में बिक रही थी और साथ में 65 रुपये का टोस्ट। ऐसे में देखते ही देखते लोगों ने इसे ट्रोल करना भी शुरू कर दिया। कैप्शन में भी लिखा था कि राम नाम की लूट है... लूट सके तो लूट।
कैप्शन देखकर भी कई लोग भड़के और फिर इस रसोई में ना जाने की कसम खाई। लोगों का मानना था कि आस्था के केंद्र में इस तरह की लूट मचाना किसी भी लिहाज से सही नहीं है। इसे तत्काल प्रभाव से सही किया जाना चाहिए। ऐसे में अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट ने भी रसोई के संचालकों से जवाब मांगा, जिसके बाद जाकर संचालकों की तरफ से स्पष्टीकरण दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications