12 करोड़ से अधिक टैक्स भरने वाला ऑटो रिक्शा चालक, जानिए कैसे दे रहा करोड़पति बनने का मौका
रातों रात करोड़पति बने एक ऑटो रिक्शा चालक ने अब व्यवसाय शुरू कर दिया। जिसमें वो अपनी इनकम का एक बड़ा हिस्सा इंवेस्ट करने की योजना बना रहा है।

ऑटो रिक्शा चालक से रातोंरात करोड़पति बने केरल के सख्श ने अब नया व्यवसाय शुरू कर दिया है। जिसके जरिए वो लोगों को अपनी तरह ही किश्मत बदलने का मौका दे रहा है। दरअसल, केरल के ऑटो रिक्शा चालक अनूप की पिछले साल 25 करोड़ रूपए की लॉटरी लगी थी। जिसके बाद उन्होंने अपनी विदेश जाने की योजना ड्रॉप कर दी थी। अब वे केरल में ही रहकर दूसरों को रातोंरात धनवान बनने का मौका दे रहे हैं।

ऑटो रिक्शा चालक लॉटरी विजेता
केरल के ऑटो रिक्शा चालक अनूप पिछले साल ओणम बंपर लॉटरी के पहले विजेता थे। उन्होंने 25 करोड़ की लॉटरी जीती थी। वे एक रिक्शा चालक से रातोंरात करोड़पति बन गए थे। टैक्स और सेस काटने के बाद उन्हें करीब 12 करोड़ रुपए मिले थे।

शुरू किया नया व्यवसाय
अनूप केरल के श्रीवरहम के मूल निवासी हैं। उन्होंने पिछले सप्ताह थोडुपुझा में मणक्कड़ जंक्शन पर अपने लॉटरी स्टोर का उद्घाटन किया। अनूप अब लॉटरी एजेंसियों से लॉटरी टिकट खरीद रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अनूप खुद की लॉटरी एजेंसी खोलने की योजना बना रहे हैं।

मलेशिया जाने वाले थे अनूप
लॉटरी जीतने से पहले अनूप शेफ के रूप में काम करना शुरू करने के लिए मलेशिया जाने की योजना बना रहे थे। लॉटरी जीतने की घोषणा से ठीक एक दिन पहले उनके 3 लाख रुपये के ऋण को बैंक ने मंजूरी दे दी थी। लेकिन जैकपॉट पुरस्कार जीतने के तुरंत बाद अनूप ने अपने बैंक से कहा कि उसे अब ऋण की आवश्यकता नहीं है और उसने मलेशिया की अपनी यात्रा भी रद्द कर दी।

'मातृभूमि लॉटरी ने बनाया जीवन'
ओणम बंपर लॉटरी विजेता अनूप ने कहते हैं कि मातृभूमि लॉटरी (Mathrubhumi lottery) उनके जीवन में नया सवेरा लेकर आई। उन्होंने अब अपना जीवन स्तर सुधारने के लिए लॉटरी टिकर बेचकर अपना करियर बनाने का निश्चय किया है। अनूप ने खुद और अपनी पत्नी माया के नाम के पहले लेटर के साथ अपनी लॉटरी स्टोर नाम रखा एमए लकी सेंटर (MA Lucky Centre) रखा है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications