घोड़ा लेकर ट्रेन में चढ़ गया शख्स, देखते रह गए यात्री
नई दिल्ली। ट्रेन में अधिकांश लोगों ने सफर किया है, लेकिन जरा सोचिए क्या होगा अगर लोगों ने भरी ट्रेन में कोई अपना घोड़ा लेकर पहुंच जाए। हैरान मत होइए, ऐसा सच में हुआ है। ऑस्ट्रेलिया में एक शख्स ने ऐसा ही किया। यात्रियों से भरी ट्रेन में शख्स अपने घोड़े के साथ चढ़ गया। ट्रेन में घोड़ा देखकर हर कोई हैरान हो गया। लोगों ने उसकी तस्वीरें खींच ली और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।

जब ट्रेन में घोड़े के सवार होने की खबर ट्रेन के कंडक्टर के पास पहुंची तो वो फौरन वहां पहुंचा और उसने युवक को ट्रेन से उतर जाने को कहा। उसने बताया कि वो घोड़े के साथ ट्रेन में सफर नहीं कर सकता है। जिसके बाद युवक को घोड़े के साथ ट्रेन से उतार दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications