ओलंपिक खिलाड़ी ने शीर्षासन मुद्रा में पोस्ट की स्तनपान करते हुए तस्वीर, ट्रोल होने पर दिया ये जवाब

नई दिल्ली, मई 18: एक ओलंपिक स्नोबोर्डिंग चैंपियन टोरा ब्राइट ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने बच्चे को शीर्षासन मुद्रा में स्तनपान कराते हुए फोटो पोस्ट की थी। उनकी इस फोटो की सोशल मीडिया पर ट्रोल ने आलोचना की था। जिसका अब ओलंपिक स्टार ने करारा जवाब दिया है। ब्राइट ऑस्ट्रेलिया की सबसे सफल विंटर ओलंपियन में शुमार की जाती हैं। उन्होंने मदर्स डे के मौके पर अपने बेटे के साथ कई तस्वीरें शेयर की थीं।

ब्रेस्टफीडिंग से जुड़ी तस्वीर देखकर कई लोगों नें उन्हें ट्रोल किया

ब्रेस्टफीडिंग से जुड़ी तस्वीर देखकर कई लोगों नें उन्हें ट्रोल किया

ऑस्ट्रेलिया की सबसे सफल शीतकालीन ओलंपियन, टोरा ब्राइट ने रविवार को इंस्टाग्राम पर लोगों को चौंका दिया था। जब उन्होंने एक लॉन में शीर्षासन करते हुएअपनी टॉपलेस छवि अपलोड की थी। जिसमें वे अपने 10 महीने के बच्चे को स्तनपान करवा रही थीं। हालांकि ब्रेस्टफीडिंग से जुड़ी तस्वीर देखकर कई लोगों नें उन्हें ट्रोल भी किया था। इसके अलावा कुछ लोग ऐसे भी थे जो उन्हें काफी सपोर्ट कर रहे थे।

लिखा ये भावुक पोस्ट

लिखा ये भावुक पोस्ट

एक शख्स ने ब्राइट की तस्वीर को लेकर लिखा कि क्या ये जरूरी है कि लोग जो भी दिन भर में काम करें, उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करें? वहीं ब्राइट ने भी इस मामले में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वे ट्रोल्स के मैसेज पढ़कर काफी दुखी हुई हैं, टोरा ब्राइट ने कहा कि, माँ बनने से मेरे अंदर कुछ खुल गया है। यह गहरा आध्यात्मिक है। यह मौलिक है। यह कच्चा है। यह भयंकर है। यह शुद्ध है।

टोरा ब्राइट ऑस्ट्रेलिया की सबसे सफल स्नोबोर्डर एथलीट्स हैं

टोरा ब्राइट ऑस्ट्रेलिया की सबसे सफल स्नोबोर्डर एथलीट्स हैं

उन्होंने कहा कि वे किसी की तारीफ नहीं पाना चाहती थीं बल्कि वे अपने पोस्ट के सहारे मदरहुड को सेलेब्रेट करना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि हर किसी का अलग नजरिया होता है लेकिन मैं जानती हूं कि मातृत्व से ज्यादा पवित्र कुछ नहीं है। 34 साल की टोरा ब्राइट ऑस्ट्रेलिया की सबसे सफल स्नोबोर्डर एथलीट्स में शुमार की जाती हैं। वे दो बार एक्स गेम्स में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं, तीन बार यूएस ओपन विनर रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने तीन बार वर्ल्ड सुपरपाइप चैंपियनशिप जीती है और दो बार ग्लोबल ओपन चैंपियन रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+