राधिका की मांग में सिंदूर भरते दिखे अनंत अंबानी! AI की गिरफ्त से नहीं छूट सका अंबानी परिवार, देखें VIDEO
दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और होने वाली बहू राधिका मर्चेंड का प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुका है। ये फंक्शन 3 मार्च तक चलेगा। वैसे तो शादी को अभी काफी वक्त है मगर शादी होने से पहले ही वेडिंग का एक क्लिप सामने आया है, जो खूब वायरल हो रहा है।
क्लिप में अनंत अंबानी अपनी दुल्हनिया राधिका की मांग में सिंदूर भरते दिख रहे हैं। पीछे से मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी भी नजर आ रहे हैं। वहीं सलमान खान और शाहरुख खान भी खड़े दिख रहे हैं। इस क्लिप को देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया।

दरअसल, वायरल हो रहा क्लिप AI द्वारा बनाया गया है। बीते दिनों एआई के कई क्लिप सामने आए थे। अब अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन के बीच दोनों की शादी का ये एआई क्लिप भी खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद एक बार को आपके लिए भी अपनी हंसी को रोक पाना बेहद मुश्किल हो जाएगा।
यहां देखें वायरल वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications