VIDEO: शर्टलेस शख्स के साथ फेमस महिला खिलाड़ी ने किया इंटीमेट लैप डांस, देखकर शर्मा गए फैन्स
नई दिल्ली, 14 फरवरी: अमेरिकी खिलाड़ी सिमोन बाइल्स की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। हाल ही में वो लास वेगास में थीं, वहां पर उन्होंने 'मैजिक माइक' शो में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने इंटीमेट लैप डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि उनके बहुत से फैन्स को ये पसंद नहीं आया। (वीडियो-नीचे)

शर्टलेस लड़के के साथ डांस
वायरल हो रहा वीडियो करीब दो मिनट का है। जिसमें आप देख सकते हैं कि सिमोन स्टेज पर एक कुर्सी पर बैठी रहती हैं। इसी दौरान एक शर्टलेस लड़का वहां पहुंचता है। वो उसके साथ लैप डांस करती हैं। इस दौरान शो में मौजूद लोग उनकी जमकर हूटिंग करते हैं। उनके साथ डांस कर रहे लड़के ने कई स्टंट भी किए, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।

स्टेज पर अश्लील हरकतें
वहीं शर्टलेस शख्स ने स्टेज पर ही डांस के दौरान सिमोन के साथ कुछ ऐसे स्टेप किए, जिस पर लोगों को आपत्ति है। उस दौरान सिमोन भी असहज महसूस कर रही थीं, लेकिन वो उसे रोक नहीं पाईं।

यूजर्स ने दी ये प्रतिक्रिया
वैसे सिमोन के बहुत से फैन्स को उनका ये डांस पसंद आया, लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जिन्होंने उनकी आलोचना की। ROBERT CLAYBORN नाम के यूजर ने ट्विटर पर लिखा कि मुझे ये पसंद नहीं है और मुझे पता है कि उनके बॉयफ्रेंड को भी ये पसंद नहीं आया होगा। साथ ही डांस के दौरान वो बहुत असहज दिखीं। वहीं Robbie Scherer नाम की यूजर ने लिखा कि मुझे लग रहा कि वो वहां से निकलना चाहती थीं, इस वीडियो को देख मैं खुद असहज महसूस कर रही थी।

कई मेडल किए अपने नाम
सिमोन बाइल्स जिम्नास्टिक्स की काफी फेमस खिलाड़ी हैं। 2013 में जब वो सिर्फ 16 साल की थीं, तो उन्होंने दो विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण पदक जीते। इसके एक साल बाद 2014 और फिर 2015 में उन्होंने चार-चार विश्व स्वर्ण पदक जीते। 2016 में हुए रियो ओलंपिक में भी वो शामिल हुईं। अपने पहले ही ओलंपिक में बाइल्स ने ऑल-अराउंड, टीम, वॉल्ट और फ्लोर गोल्ड और बीम में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। हालांकि 2020 टोक्यो ओलंपिक में जाने से उन्होंने इनकार कर दिया था।

2021 की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
सिमोन बाइल्स को टाइम्स पत्रिका ने वर्ष 2021 की सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना था। इसके बाद टाइम्स के कवर पेज पर उनकी फोटो भी छपी थी। वहीं टोक्यो ओलंपिक से नाम वापस लेने पर सिमोन ने कहा था कि उनके लिए उनका स्वास्थ्य ज्यादा जरूरी है, क्योंकि कोरोना काल में खेल हो रहे। उनके इस फैसले की काफी सराहना की गई थी।
(तस्वीरें- डांस वीडियो के स्क्रीनशॉट और सिमोन के इंस्टा अकाउंट से साभार)












Click it and Unblock the Notifications