अमेरिकी ब्लॉगर ने भारतीय लड़के को खाना खिलाने का दिया ऑफर, देखिये कैसे किशोर ने अदब के साथ किया इंकार

वायरल वीडियो अमेरिकी ब्लॉगर का है, जिसमें वो एक लड़के से मिलता है और उसे अपनी तरफ से एक ट्रीट ऑफर करता है। लेकिन लड़का ट्रीट लेने से इंकार कर देता है।

Credit: Desi Chris/ Youtube

American blogger offer food to boy: अमेरिकी ब्लॉगर क्रिस अकसर भारत घूमते रहते हैं और यहां की विविधता और सुंदरता से दुनियाभर को रूबरू करवाते हैं। स्थानीय लोगों से बातचीत से लेकर अलग अलग व्यंजन चखने तक... उनके वीडियोज काफी दिलचस्प होते हैं।

हाल ही में उन्होंने एक नया ब्लॉग फैंस के साथ शेयर किया है, जिसमें एक स्कूल के लड़के के साथ उनकी बातचीत खूब वायरल हो रही है। वीडियो की शुरुआत में क्रिस लड़के को खाने के पैसे देने की पेशकश करते हैं।

यूट्यूब पर शेयर इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी खुश हो रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि क्रिस लड़के को खाने की पेशकश करता है और 16 साल का लड़का सीधे मना कर देता है। ब्लॉगर क्रिस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि बिहारी चाय की दुकान पर अपने नए दोस्तों आसिफ और शिव के साथ कुछ टेस्टी खाने का लुत्फ उठाया।

मैं कई दिनों से शाकाहारी खाना खा रहा था। मैंने दिल्ली के कई आउटलेट्स में शानदार खाने के बारे में सुना था। रास्ते में मैंने टेस्टी खाने का लुत्फ उठाया और कुछ दिलचस्प लोगों से मिला। आशा है कि आप इस वीडियो का आनंद लेंगे। वीडियो में क्रिस हॉट डॉग और कुल्हड़ पिज्डा खाने का फैसला करते हैं।

देखें वीडियो...

इसके बाद क्रिस की मुलाकात एक स्कूली लड़के से होती है। लड़का बहुत ही विनम्र तरीके से क्रिस से बात करता है। लड़के का ये बिहेवियर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने कहा कि इस लड़के ने तो दिल ही जीत लिया है। एक ने कहा कि ये लड़का भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा है। आप वास्तव में अपनी जिंदगी में कुछ अच्छा ही करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+