आसमान में बादलों में बना ऐसा सतरंगी इंद्रधनुष, अद्भुत नजारे का देखें वायरल वीडियो

आसमान में बादलों में बना ऐसा सतरंगी इंद्रधनुष, अद्भुत नजारे का देखें वायरल वीडियो

नई दिल्‍ली, 27अगस्‍त: कुदरत आए दिन अपने अद्भुद नजारे दिखाती है जिसे देखकर मानव मन प्रफुल्लित होकर खुशी से झूम उठता है। वैसे तो आपने कई बार इंद्रधनुष बनते बादल में देखा होगा लेकिन हम आपको दावे से कह सकते हैं कि ऐसा इंद्रधनुष अब तक नहीं देखा होगा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है।

पूरा आसमान ही इंद्रधनुषी हो गया

पूरा आसमान ही इंद्रधनुषी हो गया

ट्विटर के साइंस गर्ल नाम के यूजर ने प्रकृति के इस नायाब नजारे का वीडियो शेयर किया है जिसे देख हर कोई हैरान हो गया। जिसमें नजर आ रहा इंद्रधनुष आसमान में नहीं बल्कि ऐसा लग रहा है कि पूरा आसमान ही इंद्रधनुषी हो गया है।

सतरंगी ताज पहने नजर आया बादल

सतरंगी ताज पहने नजर आया बादल

इस वीडियो में काले बादलों के ऊपर सतरंगी इंद्रधनुष ऐसी रिंग बना रहा है जैसे बादलों ने सतरंगी क्राउन पहन रखा है। इसे 'कलर्ड स्कार्फ क्लाउड' भी कहा जाता है।

जानिए कहां का है ये नजारा

जानिए कहां का है ये नजारा

जानिए कहां का है ये नजारा
खबरों के अनुसार ये अद्भुद नजारा चाइना में 21 अगस्त को दिखाई दिया। ये हन्नान राज्य के हाइकु शहर के आसमान में देखा गया जिसे किसी शख्‍स ने अपने सामान्‍य से कैमरे में इसे कैद क‍र दिया और लोगों के लिए ये वीडियो शेयर कर दिया। इस वीडियो को 1.40 करोड़ से ज्यादा व्यूज लोग देख चुके हैं।

जानें इसे क्‍या कहा जाता है

जानें इसे क्‍या कहा जाता है

बताया जा रहा है कि इस ये इंद्रधनुष का आसमान में ऐसी छटा बिखेरना सामान्‍य नहीं रेयर घटना है। लेकिन ऐसा असंभव भी नहीं है। इसे 'स्कार्फ क्लाउड' या 'पाइलस' कहा जाती है।

जानें किस कारण से ऐसा दिखा इंद्रधनुष

मौसम वैज्ञानियों के अनुसार ऐसे इंद्रधनुषी नजारें के पीछे वजह हवा में नमी और संघनन के कारण आसमान में दिखाई देता है। इस खूबसूरत नजारें में सूरज का विशेष योगदान होता है। इस वायरल वीडियो पर एक यूजर ने लिखा इससे पहले भी चाइना में ऐसे नजारे देखें जा चुके हैं। ऐसा जब सूर्य का प्रकाश समकोण पर होता है, तो प्रकाश बादलों में बूंदों और बर्फ के क्रिस्टल के बीच विवर्तित हो जाता है, जिससे इंद्रधनुषी रंग बन जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+