मछली पकड़ रहे शख्स के पीछे पड़ा विशालकाय मगरमच्छ, जंगल तक किया पीछा और फिर...देखें Video
नई दिल्ली, मई 15: इंसान के साथ कब क्या घट जाए इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। कई बार हमारे साथ ऐसे हैरतअंगेज वाकये घटते हैं, जिनकी हम कल्पना तक नहीं करते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही खबर वायरल हो रही है। दरअसल संयुक्त राज्य अमेरिका के फ्लोरिडा में मछली पड़ने गए एक 22 वर्षीय युवक जीवन उस समय खतरे में पड़ गया जब उसका अचानक से मगरमच्छ से सामना हो गया। हालांकि युवक जान बचाने में सफल रहा।

मछली पकड़ने गए शख्स के साथ किया कुछ ऐसा
दक्षिणी फ्लोरिडा एवरग्लेड्स में रहने वाला युवक टॉमी ली पास स्थित तालाब से सूर्योदय के समय टारपोन मछली पकड़ रहा था। वह एक मछली पकड़ने में भी कामयाब भी हो गया। जैसे ही उसने स्पूल रील को वापस लपेटना शुरु किया, उसने देखा कि एक विशालकाय मगरमच्छ उसकी ओर तेजी से आ रहा है। हैरान होकर वह पीछे हट गया लेकिन मगरमच्छ उसका पीछा करने लगा। भड़का हुआ मगरमच्छ जल्दी से उसके पास पहुंचा, जिससे वह पीछे की ओर भागने के लिए मजबूर हो गया।

युवक के पीछे पड़ा मगरमच्छ
अचनाक अपनी ओर तेजी आते मगरमच्छ को देखकर युवक घबराकर गिर गया। वो तुंरत उठा और मगरमच्छ से बचने के लिए दौड़ा। उनके बीच की दूरी 10 फीट से भी कम थी। टॉमी के साथ थोड़ी देर तक आमना सामना होने के बाद मगरमच्छ वापस पानी में लौट गया। यह घटना टॉमी ली के गो प्रो कैमरे में कैद हो गई। ये घटना 8 मई को दक्षिणी फ्लोरिडा में उष्णकटिबंधीय आर्द्रभूमि में हुई।
वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है
वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यूजर्स लगातर घटना को लेकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वीडियो पर मिशेल स्टेपल्स-स्टमवोल ने कमेंट किया, मैं उसके झाड़ियों से घिरे होने से डर गया था। घड़ियाल कहीं भी हो सकता था, या एक से ज्यादा मगरमच्छ भी हो सकते थे....और फिर वह गिर गया। खुशी है कि कोई हादसा नहीं हुआ। लोग घटना को लेकर अपनी-अपनी जानकारियां भी साझा कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications