लॉटरी में 2 करोड़ जीता शख्स, पैसे के लिए दो देशों का पैदल किया सफर, लेकिन किस्मत ने दिया धोखा

नई दिल्ली: लॉटरी एक ऐसी चीज है, जो पलभर में इंसान की किस्मत बदल देती है। हालांकि बहुत से लोग जिंदगी भर लॉटरी खरीदते रहते हैं, लेकिन उनकी किस्मत साथ नहीं देती। अब अल्जीरिया से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर सब हैरान हैं। वहां पर एक शख्स ने बंपर लॉटरी जीती, लेकिन वो पैसे पाने की जगह धक्के खा रहा है।

नहीं था बैंक अकाउंट

नहीं था बैंक अकाउंट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्जीरिया के एक शख्स ने बेल्जियम में स्क्रैच कार्ड खरीदा। जिसमें उसकी दो करोड़ की लॉटरी लग गई। वो काफी खुश था, वो किसी तरह बेल्जियम पहुंचा और लॉटरी दफ्तर में जाकर अपना टिकट दिखाया, लेकिन कंपनी ने उसे पैसा देने से इनकार कर दिया, क्योंकि उसके पास वहां का बैंक अकाउंट नहीं था।

दोस्त के साथ हुआ कांड

दोस्त के साथ हुआ कांड

लॉटरी कंपनी की बात सुन शख्स बैंक खाता खुलवाने पहुंचा, लेकिन उसके पास स्थानीय पता नहीं था, जिस वजह से वो खाता नहीं खुलवा पाया। मामला 2 करोड़ रुपये का था, ऐसे में लॉटरी वाले उसे कैश भी नहीं दे सकते थे। इसके बाद शख्स के दिमाग में नया आइडिया आया। उसने अपनी जगह पर अपने एक दोस्ट को लॉटरी लाने के लिए भेजा, जिसके पास सारे दस्तावेद मौजूद थे। दूसरा आदमी लॉटरी टिकट लेकर ब्रुसेल्स में लॉटरी के हेडक्वार्टर पहुंचा, लेकिन उसके साथ एक नया कांड हो गया।

कोर्ट में जमा हुआ टिकट

कोर्ट में जमा हुआ टिकट

लॉटरी अधिकारियों की शिकायत पर लॉटरी जीतने वाले शख्स के दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके ऊपर चोरी का शक जताया गया था। हालांकि बाद में लॉटरी विजेता ने सारी सच्चाई बताकर उसे छुड़ा लिया। अब एक नई मुसीबत आ गई थी, क्योंकि लॉटरी वाला कार्ड कोर्ट में जमा हो गया था। कोर्ट में लॉटरी कंपनी ने साफ कहा कि जब तक वो शख्स स्थानीय पते से नया खाता नहीं खुलवा लेता, वो पैसे नहीं दे सकते हैं।

दो देशों का पैदल सफर

दो देशों का पैदल सफर

रिपोर्ट के मुताबिक शख्स अल्जीरिया का रहने वाला है। वहां से वो चार महीने पहले बोट से स्पेन पहुंचा था। इसके बाद वो पैदल ही फ्रांस गया। फिर वहां से पैदल बेल्जियम पहुंचा। उसको उम्मीद थी कि ये इनाम की राशि, उसकी किस्मत बदल देगी, लेकिन वो भी बैंक अकाउंट नहीं होने की वजह से उसे नहीं मिल पा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+