गर्भावस्था के दौरान शराब का सेवन किस हद तक सही? जानिये 'फेटल अल्कोहॉल सिंड्रोम' के बारे में...

Alcohol in Pregnancy: गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। ऐसे में कई बार महिलाएं शराब का सेवन कर लेती हैं। लेकिन क्या शराब का सेवन भ्रूण के लिए सही है? चलिये इस पर चर्चा करते हैं।

Credit: Sonal Holland I India’s first Master of Wine

Alcohol during Pregnancy: वैसे तो शराब का सेवन हर किसी के लिए हानिकारक होता है। लेकिन प्रेग्नेंट महिलाओं में शराब के सेवन का क्या असर हो सकता है, इसके बारे में शायद बहुत ही कम लोग जानते होंगे। काफी महिलाएं ऐसी होती हैं, जिन्हें शराब की कुछ इस कदर लत होती है कि प्रेग्नेंसी के बाद भी वे इसे कंट्रोल नहीं कर पातीं और स्मोकिंग और एल्कोहॉल लेने के बारे में सोचती हैं। उन्हें लगता है कि एक गिलास एल्कोहॉल से क्या ही फर्क पड़ जाएगा? अगर आपकी सोच भी ऐसी है, तो चलिये प्रेग्नेंसी में होने वाले खतरों से आपको रूबरू करवाते हैं।

शरीर के लिए आसान नहीं होती गर्भावस्था
प्रेग्नेंसी एक ऐसी अवस्था होती है, जहां आपका शरीर एक नया शरीर बना रहा होता है। अपने आप में आपके शरीर को काफी एनर्जी और न्यूट्रिशन्स की जरूरत होती है। प्रेग्नेंसी शरीर के लिए इनती भी आसान नहीं होती। इसका कारण शरीर में होने वाले तरह-तरह के हार्मोनल बदलाव भी हैं। ऐसे में शरीर में होने वाले इतने बदलावों के चलते महिलाएं सोचती हैं कि क्यों ना वाइन का एक ग्लास उठा लिया जाए। वाइन के फायदे भी काफी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वाइन पीने का गर्भवती महिलाओं पर क्या असर हो सकता है?

Alcohol consumption during pregnancy

क्या प्रेग्नेंसी में पी सकते हैं शराब?
प्रेग्नेंसी के दौरान शराब पीना कितना हानिकारिक हो सकता है, इसके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। कई लोगों को ये बात पता तो होती है कि प्रेग्नेंसी में शराब अच्छी नहीं होती। लेकिन लोगों को इसके खतरों के बारे में जानकारी नहीं होती। बताते चलें कि अगर कोई महिला प्रेग्नेंसी के बाद भी शराब का सेवन करती है, तो ये फेटल एल्कोहॉल सिंड्रोम का कारण बन सकता है। चलिये आपको बताते हैं कि क्या होता है ये फेटल एल्कोहॉल सिंड्रोम?

Alcohol consumption during pregnancy

पूर्ण विकसित नहीं हो सकता भ्रूण
फेटल अल्कोहॉल सिंड्रोम की स्थिति में गर्भ में पल रहा भ्रूण पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाता, ऐसे में गर्भ में अल्कोहॉल पचाने की क्षमता नहीं होती, जिससे अल्कोहॉल वहीं जमा हो जाता है, जिससे बच्चे के विकास में बहुत ही गलत असर पड़ता है और ये उसके दिमाग में भी गलत असर डालता है। इस स्थिति को फेटल अल्कोहॉल सिंड्रोम कहा जाता है।

वाइन का इस्तेमाल किस हद तक सही?
कई महिलाएं बावजूद इसके ये सोचती हैं कि जब वाइन हेल्थ के लिए अच्छी होती ही है, तो प्रेग्नेंसी में एक गिलास वाइन से क्या ही हो जाएगा। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि गर्भ में पल रहे भ्रूण की शारीरिक या मानसिक स्थिति पर कोई बुरा असर ना पड़े, तो वाइन ही नहीं, आपको किसी भी तरह की शराब का सेवन बिल्कुल ही बंद कर देना चाहिए।

Alcohol consumption during pregnancy

9 महीने का वक्त होता है बेहद खास
प्रेग्नेंसी एक महिला के लिए बेहद खास पल होता है। 9 महीने की इस लंबी प्रक्रिया के दौरान एक औरत में शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरीके से बदलाव आते हैं। कई महिलाएं तमाम कोशिशें करने के बाद भी गर्भावस्था धारण नहीं कर पातीं। ऐसे में अगर महिलाएं गर्भावस्था में हैं, तो जाहिर तौर पर उन्हें शराब से दूरी बना लेनी चाहिए। प्रेग्नेंसी में शराब का सेवन मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य पर कहीं ना कहीं बहुत बुरा असर डालता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+