VIDEO: एयर होस्टेस दुल्हन ने लंहगे में दी प्री-फ्लाइट सेफ्टी ब्रीफिंग, यूजर बोले-ऑसम

नई दिल्ली, 28 जनवरी: शादियों का सीजन एक बार फिर से शुरू हो गया है। सीजन शुरू होने साथ ही शादी के मजेदार वीडियो वायरल होने लगे हैं। सोशल मीडिया पर एक दुल्हन का अपनी शादी के दिन का वीडियो वायरल हो रहा है। पेशे से एयर होस्टेस परिधि शर्मा दुबे ने हाल ही में शादी की है। इंटरनेट पर उनकी शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें मे विमान दी जाने वाले निर्देशों को शादी के दिन देती दिख रही हैं।

परिधि ने दुल्हन के वेश में प्री-फ्लाइट सेफ्टी ब्रीफिंग की

परिधि ने दुल्हन के वेश में प्री-फ्लाइट सेफ्टी ब्रीफिंग की

परिधि ने दुल्हन के वेश में प्री-फ्लाइट सेफ्टी ब्रीफिंग की और उनका ये वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है। पिछले हफ्ते इंस्टाग्राम पर अपलोड की गई इस क्लिप को 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। अब वायरल हो रहे वीडियो में अपनी शादी के लहंगे में सजी एक दुल्हन को इन-फ्लाइट सेफ्टी प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। एक इन-फ्लाइट सेफ्टी ब्रीफिंग एयरलाइन यात्रियों को विमान की सुरक्षा सुविधाओं के बारे में उड़ान भरने से पहले दिए जाने वाले दिशा-निर्देश हैं।

Recommended Video

    VIDEO: एयर होस्टेस दुल्हन ने लंहगे में दी प्री-फाइट सेफ्टी ब्रीफिंग, यूजर बोले-ऑसम
    दुल्हन के गेटअप के कायल हुए लोग

    दुल्हन के गेटअप के कायल हुए लोग

    दुल्हन को वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, कृपया ध्यान दीजिए, कुर्सी की पेटी इस तरह बंधी जाती है। कसने के लिए फीते को इस तरह से खींचे, पेटी खोलने के लिए फ्लेप को इस तरह से उठाएं। लाल लहंगा पहने और शादी के गहने पहने परिधि को उड़ान के दौरान प्रदर्शन करते देखा जा सकता है। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग जमकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

    वायरल हुआ वीडियो

    एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट कर लिखा कि, दुल्हन बेहद ही खूबसूरत है और उसका ये अंदाज भी निराला है। वहीं लोग दुल्हन के लुक की जमकर तारीफें कर रहे हैं। वीडियो को एक मेकप आर्टिस्ट द्वारा शेयर किया गया है। जिसे अभी तक लाखों लोग देख चुके है। वहीं 27 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। आप भी बातएं आपको दुल्हन का ये लुक कैसा लगा?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+