तस्करों ने मां को मार डाला तो महिला के गले से जा लिपटा बेबी चिंपांजी, इमोशनल कर देगा VIDEO
Chimpanzee Video: कैलो नाम के बेबी चिंपाजी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में कैलो महिला रेक्यूअर को देखकर बस उससे लिपट जाता है। क्लिप काफी भावुक कर देने वाला है।

Baby Chimpanzee Video: दुनिया में बंदरों की प्रजातियों की तस्करी एक बहुत बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। तस्करी इतने बड़े लेवल पर हो रही है कि बंदरों की कई प्रजातियों पर खतरा मंडरा रहा है। चिंपांजी की अगर बात करें, तो उन्हें इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर द्वारा एक लुप्तप्राय प्रजाति के तौर पर लिस्टेड किया गया है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब चर्चा में है, जिसमें एक चिंपाजी का बच्चा अपनी रेस्क्यूअर से लिपटता हुआ नजर आ रहा है। चिंपाजी की विलुप्त हो रही प्रजाति के मुद्दे के बीच ये वीडियो काफी भावुक कर देने वाला है।(वीडियो-नीचे)
खतरे में चिंपांजी
कई अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय रेस्क्यू ऑर्गनाइजेशन बंदरों की प्रजातियों की तस्करी को कम करने के लिए ठोस कदम उठा रहे हैं। तस्करी किए जाने वाले इन जानवरों के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। लेकिन तस्करी करने वालों की अगर कमी नहीं है तो इन्हें बचाने वालों की भी कोई कमी नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो चीख-चीखकर इस बात की गवाही दे रहा है।
महिला का दौड़कर लगाया गले
वायरल हो रहे वीडियो में एक चिंपाजी को खुद को तस्करों से बचाने वाली महिला को दौड़कर गले लगाते हुए देखा जा सकता है। दरअसल, इस चिंपाजी की मां को शिकारियों ने मार डाला था। इस चिंपाजी पर भी शिकारियों का खतरा मंडरा रहा था कि इतने में महिला ने इसे रेस्क्यू किया। ऐसे में जब इस चिंपांजी ने अपनी रेस्क्यूर को देखा, तो वो दौड़कर महिला से लिपट गया।
क्या बोलीं लिविरो?
क्लिप में दिख रही महिला लिविरो प्राइमेट्स रिहैबिलिटेशन सेंटर में टेक्निकल डायरेक्टर इटासो वेलेज डेल बर्गो गिनी है। महिला ने न्यूजवीक को बताया कि कैलो को बचाव के बाद सुरक्षा और सेफ फील करने की सख्त जरूरत थी। मुझे जाने बिना वो बस इस उम्मीद में मेरी बांहों में कूद गया कि मैं उसकी देखभाल करूंगी। बेबी चिंपाजी इंसानों की तरह होते हैं। उन्हें मां की सुरक्षा की जरूरत होती है।
118 चिंपांजियों को बचाया
बच्चों को तब तक बाहर खुले में नहीं छोड़ा जाता जब तक कि वे पांच साल के ना हो जाएं। वे इस उम्र तक अपनी मां के करीब रहते हैं। बर्गो ने आगे कहा कि इतने कानून लागू होने के बावजूद भी हर साल हजारों चिंपैजी जंगलों में खो जाते हैं। उनपर हर वक्त तस्करी का खतरा मंडराता रहता है। अब तक Lwiro पुनर्वास केंद्र में बचाए गए 118 चिंपैंजियों की देखभाल की जा रही है। कैलो की क्लिप बेहद ही भावुक कर देने वाली है।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications