आतंकियों ने छुड़वाई लड़कियों की पढ़ाई, अफगान बच्ची के वीडियो ने जीता लोगों का दिल

Little Afghan girl: तालिबान के कब्जे के बाद से अफगानिस्तान के हालात काफी अस्थिर हैं। ये दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है, जहां लड़कियों को स्कूल जाने पर प्रतिबंध है। इस बीच एक छोटी सी बच्ची का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जो कह रही है कि लड़कियों का स्कूल जाना कितना जरूरी है।

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूनाइटेड नेशन के किशोरियों को स्कूल भेजने के दबाव के बावजूद भी हजारों लड़कियों के स्कूल जाने पर पाबंदी लगाई गई है। हालांकि तनावपूर्ण स्थितियों के बीच एक छोटी सी अफगान लड़की पिता को समझा रही है। इंटरनेट पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Afghan girl

बच्ची साहस के साथ बता रही है कि शिक्षा कितनी जरूरी है। इस प्यारे से वीडियो में अफगान पिता अपनी बेटी से मजाक में बोलता है कि स्कूल केवल लड़कों के लिए है। इतने में आत्मविश्वास से भरी बच्ची बोलती है कि शिक्षा लिंग की परवाह किए बगैर सबके लिए है। शिक्षा एक मौलिक अधिकार है, जो सभी अफगान लड़कियों को मिलनी चाहिए।

अफसोस की बात है कि एक साल से भी ज्यादा समय से अफगान लड़कियों की स्कूली शिक्षा बंद करके उन्हें स्कूलों से वंचित कर दिया गया है। शिक्षा एक मौलिक मानव अधिकारी है और अफगान लड़कियों को सीखने के अधिकार से वंचित करना न केवल उनके व्यक्तिगत विकास बल्कि पूरे देश की प्रगति में बाधा डालता है।

पोस्ट में ये भी स्पष्ट किया गया है कि वीडियो लड़कियों की पढ़ाई को हतोत्साहित करने के लिए नहीं बनाया गया था। इससे पहले वीडियो को लेकर लोगों में भ्रम पैदा हो, शख्स ने स्पष्ट किया कि पिता का चिढ़ाने का मतलब था सिर्फ। उन्होंने अपनी बेटी को एक अहम संदेश देने का अवसर प्रदान करने के लिए खेल-खेल में ये बातचीत की।

पूरे वीडियो में पिता स्पष्ट करते हैं कि वे बच्ची को सिर्फ चिढ़ाना चाहते थे और उन्होंने अपनी बेटी की शिक्षा के लिए अपना पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया और उसका स्कूल में दाखिला दिलाने का वादा भी किया। वे खुद लड़कियों की शिक्षा को सपोर्ट करने वाले वकील हैं। बच्ची के इस वीडियो को 17 हजार से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। बच्ची का साहस देखकर लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बच्ची एक युवा से भी ज्यादा समझदारी भरी बातें कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+