'नहीं चलेगा कैश ना होने का बहाना', अब भिखारी भी हुए अपग्रेड, ऑनलाइन पेमेंट के लिए QR कोड लेकर चल रहे साथ

Digital Beggar Viral Video: आज के दौर में बहुत कम ही लोग हैं, जो कैश साथ लेकर चलते हैं। क्योंकि ऑनलाइन पेमेंट की आदत ने लोगों को कैश साथ करने की आदत छुड़ा दी है। डिजिटल इंडिया के दौर में आज हर जगह पेमेंट ऑनलाइन हो रहा है। ऐसे में अब पैसे मांगने वाले भिखारी भी अपग्रेड हो गए हैं।

सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क किनारे एक पैसा मांगने वाला शख्स गले में ऑनलाइन पेमेंट के लिए क्यूआर कोड लटकाकर चल रहा है, जिसको देखकर कोई कैश ना होने का बहाना भी नहीं बना सकता।

Digital Beggar

वैसे तो अक्सर लोग रास्ते चलते राह चलते जब कोई भिखारी हमसे टकरा जाते हैं तो कैश ना होने की बात कहकर वहां से निकलने की सोचते हैं, लेकिन अब देश के भिखारी भी डिजिटल हो रहे हैं। इतना ही वहीं अपने साथ QR कोड भी लेकर चल रहे हैं।

जानिए कहां का है वीडियो?

असम के गुवाहाटी से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जहां एक नेत्रहीन शख्स गले में QR कोड साथ लेकर सड़क पर पैसों की मदद मांगता नजर आ रह है, जिसको एक कार सवार ने स्कैन करके पैसा ऑनलाइन भेजा।

"टेक्नोलॉजी की वास्तव में कोई सीमा नहीं है"

इस वीडियो को कांग्रेस नेता गौरव सोमानी ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- "गुवाहाटी में एक अद्भुत नजारा देखने को मिला- एक भिखारी फोन का यूज करके लोग से भीख मांग रहा था। टेक्नोलॉजी की वास्तव में कोई सीमा नहीं है।"

हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब किसी भिखारी के गले में ऑनलाइन पेमेंट के लिए क्यूआर कोड साथ हो। इससे पहले बिहार के एक 40 वर्षीय शक्स के गले में भी क्यूआर कोड के साथ बेतिया रेलवे स्टेशन पर भीख मांगते हुए देखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+