होटल जो हनीमून नहीं बल्कि तलाक के लिए है मशहूर

नयी दिल्ली। शादी के बाद लोग हनीमून मनाने के लिए अगल-अगल जगहों पर जाते हैं। होटलों में ठहरते हैं। होटल के बंद कमरे में अकेले में एक दूसरे को समझने की कोशिश करते हैं। ऐसे में कपल के शादीशुदा जीवन को सुदंर बनाने में होटलों का खास महत्व होता है, लेकिन आपको आज एक ऐसे होटल के बारे में बताते हैं जहां लोग अपना हनीमून मनाने नहीं बल्कि तलाक के लिए जाते हैं। इस कदर हुए परेशान कि.. पिज्जा से कर ली शादी

divorce

जी हां नीदरलैंड में एक बेहद दिलचस्प और अनूठा होटल है जो अपने अनोखे काम के लिए मशहूर है। इस होटल का नाम है ‘डाइवोर्स होटल डॉट कॉम'। यहां लोग अपनी शादी को तोड़ने के लिए आते हैं। ये होटल अपने ग्रा्हकों को बेहद सरल और किफायती तरीके से तलाक मुहैया कराने का दावा करता है।

डाइवोर्स होटल के निदेशक जिम हालफेंस का कहना है कि इस तलाक होटल के पीछे हमारा बस एक ही मकसद है, झटपट तलाक। उनके मुताबिक जिस वक्त आप अपने पार्टनर से अलग होने का फ़ैसला कर लेते हैं, उसी क्षण खुशहाल ज़िंदगी की एक नई पारी शुरु हो जाती है, क्योंकि, जब आप तलाक के लिए लंबी प्रक्रिया में जाते हैं, आपको तनाव का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हम आपको तनावरहित तलाक दिलाते हैं।

होटल का दावा है कि उनके पास बेहतर प्रशिक्षित, बेहद योग्य और पेशेवर लोग हैं। इस होटल में तलाक लेने वाले दंपत्तियों को एक ही जगह पर वकील, रीयल स्टेट एजेंट, सिविल-लॉ नोटरी, टैक्स वकील, कंपनी मूल्यांकनकर्ता सब मिल जाते हैं। ये होटल नीदरलैण्ड ही नहीं, बाहर के भी कई होटलों के साथ मिल कर काम करता ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+