वीड‍ियो: जब बाघ ने देखा गर्भवती मह‍िला को, देख‍िए आगे क्‍या क‍िया उसने

नई द‍िल्‍ली। कौन ऐसा होगा जो शेर या बाघ के पास जाना चाहेगा। हर कोई उनसे दूरी बनाए रखना चाहता है। लेक‍िन कभी-कभी बाघ दोस्‍ती के मूड में भी होते हैं। इंटरनेट की दुनिया में आपने न जाने ऐसे क‍ितने वीड‍ियो देखे होंगे जहां उनका दोस्‍ताना व्‍यवहार आपको देखने को मिला होगा। सोशल मीड‍िया पर एक गर्भवती मह‍िला के साथ बाघ का एक ऐसा वीड‍ियो वायरल हुआ है ज‍िसे देखकर आप अचंभ‍ित हो जाएंगे।

जब बाघ ने देखा एक गर्भवती मह‍िला को

उत्‍तरी अमेर‍िका के इंड‍ियाना च‍िड़‍ियाघर में एक ऐसा नजारा देखने को म‍िला जो वाकई बहुत ही रोचक है। वीड‍ियो में आप देख सकते हैं क‍ि बाघ और गर्भवती मह‍िला के बीच एक शीशे की दीवार है। बाघ शीशे के बाड़े के अंदर से मह‍िला को स्‍पर्श करते हुए द‍िखता है। वह इस मह‍िला को देखकर काफी खुश है। सोशल मीड‍िया पर इस उत्‍सुक बाघ की एक्टिव‍िटी को देखकर लोग देखते रह गए।

दरअसल, नताशा हैंडशू अपने परिवार के साथ इंडियाना के मशहूर च‍िड़‍ियाघर गईं थीं। जहां उनकी बहन ब्रिटनी ओसबोर्न ने उनका यह वीडियो शूट किया। ब्रिटनी ओसबोर्न द्वारा शेयर किए जाने के बाद से इसे 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+