हथिनी की मौत पर बच्चे का दर्द, मृत मां के शरीर को छोड़ने को तैयार नहीं, देखिए ये दर्दनाक VIDEO

हथिनी के मर जाने के बावजूद उसका बच्चा उसके मृत शरीर को छोड़े को तैयार नहीं था। इस वीडियो को देखकर आंखे भर जाएंगी।

नई दिल्ली। मां तो मां होती है, फिर चाहे इंसान की हो या जानवर की। मां का साथ छूटने की कल्पना भर से हम कांप जाते हैं, लेकिन अगर बचपन में ही मां का साथ छूट जाए, तो बच्चे का जीवन कठिनाइयों से भर जाता है। मां का साथ छूटने का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। उसका दर्द सिर्फ महसूस किया जा सकता है।

vial video

ऐसा ही दर्द एक वीडियो के जरिए सामने आया है, जहां एक हथिनी की मौत पर उसका 2 साल का बच्चा पीड़ा झेल रहा है। बेहद भावुक कर देने वाले इस वीडियो को देखकर आप खुद को रोक नहीं पाएंगे। आपकी आंखें भर आएंगी। मां की मौत से परेशान बच्चा कभी अपनी मां के चेहरे को निहारता। कभी उसके पैरों से लिपटता। कभी मां के आगे-पीछे घूमता। तो कभी उसे हिलाता डुलाता। कभी अपने आस-पास खड़े इंसानों की तरफ मासूमियत भरी निगाहों से देखता।

घटना असम के सोनीतपुर की है, जहां एक हथिनी की मौत हो गई। मां के मरन के बाद उसका बच्चा उसके मृत शरीर को छोड़ने को तैयार ही नहीं था। इस नन्हे हाथी को जिसने भी ऐसे देखा उसकी आंखें भर आई। मां की मौत हो चुकी थी, लेकिन मासूम मन कैसे मान ले। उसे तो समझ ही नहीं आ रहा था कि उसकी मां यूं बेसुध क्यों पड़ी हुई है। नन्हा हाथी अपनी मां को छोड़ कर जाने को तैयार नहीं था। भूखा प्यासा लगातार अपनी मां के सिरहाने खड़ा रहा। देखिए ये भावुक कर देने वाला Video...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+