OMG! अमेरिका में एक अमीबा ने खा डाला नौ वर्षीय तैराक का दिमाग

केन्सास के स्प्रिंग हिल्स में रहने वाली 9 वर्षीय हैली यस्ट की मौत एक दुर्लभ किस्म के अमीबा(जीवाणु) से हुई। इस जीवाणु ने हैली के मस्तिष्क को खा डाला था।
हैली एक बेहतरीन तैराक थी और उसे पानी में खेलना काफी अच्छा लगता था। लेकिन यही पानी उसकी मौत का कारण बन गया। घटना कुछ इस प्रकार की थी कि एक दिन तैरने के दौरान ताजे पानी में रहने वाला एक अमीबा (जीवाणु) उसके नाक के रास्ते से उसके दिमाग में घुस गया। जहां उसने धीरे धीरे कर पूरे मस्तिष्क को खा डाला। जिससे कुछ ही समय में हैली की मौत हो गयी। यह एक दुर्लभ किस्म का अमीबा होता है, जो तालाब, नदी या गर्म पानी के झरनों में पाया जाता है।
इस अप्रत्याशित घटना से हैली का पूरा परिवार स्तब्ध है। हैली के पिता ने कहा कि, हमारा परिवार वाटर स्पोटर्स में काफी सक्रिय है, और रहेगा। लेकिन हैली के साथ हुई यह घटना काफी दुखद एवं असमान्य थी।
पिछले 50 सालों में अमेरिका में यह 200 केस है, जब किसी की मौत इस 'नाइगलेरिया फौलेरी' नामक अमीबा से हुई है। जबकि केन्सास में घटी यह दूसरी घटना है।
एक जांच कर्ता के अनुसार, यह अमीबा नाक के द्वारा दिमाग में जाता है, और एक बार यह दिमाग में बैठ गया तो कुछ नहीं किया जा सकता। 200 में से सिर्फ एक घटना ऐसी है, जिसमें व्यक्ति जीवित रह गया, बाकी सभी केस में लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि गर्मियों के मौसम में इसके पाये जाने की संभावना ज्यादा होती है। जबकि तैराकी के वक्त 'नोज प्लग' लगाना या अन्य सावधानी बरतने से इससे बचा भी जा सकता है।
बहरहाल, हैली यस्ट से जुड़ी यह घटना काफी असमान्य है लेकिन उम्मीद करते हैं कि यह पढ़कर आप भी तैराकी के वक्त जरूरी सावधानी बरतेंगे।










Click it and Unblock the Notifications