मौत कभी बुलाकर नहीं आती! चलते-चलते शख्स के सिर से जा टकराया बड़ा सा टायर, देखें खौफनाक VIDEO
वायरल वीडियो में शख्स अपनी दोस्त से बातें कर रहा होता है कि इतने में सामने से बड़ा सा टायर आता है और जोर से उसके सिर से जा टकराता है।

कहते हैं मौत कभी बुलाकर नहीं आती। किसी भी इंसान की मौत कभी भी आ सकती है। ऐसे में कई बार ऐसे वाकये सामने आते हैं, जहां एक ठीकठाक इंसान किसी हादसे का शिकार होकर दुनिया से चला जाता है।
कई बार वाकये ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन कर पाना भी बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही कुछ वायरल वीडियो में भी हुआ, जिसमें एक शख्स अपनी दोस्त के साथ चल रहा था। दोनों बातें कर रहे थे। (वीडियो-नीचे)
शख्स को क्या पता था कि उसकी मौत उसका इंतजार कर रही है। एक पल वो आराम से बातें कर रहा था और दूसरे ही पल एक बड़ा सा टायर आकर उससे टकरा जाता है। टायर की रफ्तार इतनी तेज थी कि वो सीधे आकर शख्स के सिर से जा टकराया।
देखते ही देखते ये पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया और पोस्ट होने के बाद तेजी से वायरल भी होने लगा। शख्स जब इतने बड़े टायर से टकराया तो उसकी दोस्त को भी समझ में नहीं आया कि ये क्या हुआ। कुछ देर तक तो वो उसे जगाने की कोशिश करती रही लेकिन कुछ हुआ नहीं।
देखें वायरल वीडियो...
इस वाकये के बाद शख्स का क्या हुआ, इस बात की जानकारी नहीं है। वीडियो में भी सिर्फ इतना ही नजर आ रहा है कि शख्स के सिर पर टायर टकराया और वो बेहोश हो गया। वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि लाइफ में दूसरे ही पल क्या हो जाए किसी को भी नहीं मालूम। वीडियो को 12 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है।












Click it and Unblock the Notifications