VIDEO: बेटी से मिलना था, नहीं थे पैसे तो साइकिल लेकर निकल पड़ीं 90 साल की अम्मा, 7 दिन में नाप डाला 170 KM
कहते हैं कि, मां सबसे बड़ी योद्धा होती है। अगर वह ठान से तो दुनिया की हर मुश्किल पार कर जाती है। ऐसी ही दृश्य मध्य प्रदेश के गुना में देखने को मिला।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बुजुर्ग महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिव्यांग महिला अपनी बेटी ने मिलने की चाह में 170 किमी ट्राई साइकिल चलाकर उसके पास पहुंचती है। महिला इस सफर को 8 दिनों में तय करती है।
वायरल हो रहा यह वीडियो मध्य प्रदेश का बताया जा रहा है। गुना जिले के अशोकनगर की रहने वाली लीबिया बाई 90 साल की हैं। उन्हें अपनी मुंहबोली एक बेटी के पास मिलने जाना था। लेकिन आर्थिक तंगी के चलते उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि वे बस से जा सकें।
राजगढ़ जिले के पचोर क्षेत्र के उदनखेड़ी में रहने वाली बेटी की लीबिया बाई को कई दिनों से बहुत याद सता रही थी। लेकिन पैसे को कमी हर बार आड़े आ रही है। जिसके बाद लीबिया बाई ने फैसला किया कि वह अपनी ट्राई साइकिल से बेटी को मिलने जाएंगीं।

90 साल की दिव्यांग अम्मा ने अपनी ट्राई साइकिल पर खाने-पीने का जरूरी सामान बांधा और लंबे सफर पर निकल पड़ीं। भीषण गर्मी में बुजुर्ग महिला ने ट्राई साइकिल से सात दिनों में 170 किमी का सफर तय किया। इस सफर में उन्हे कई कठिनाईयों का भी सामना करना पड़ा।
रास्ते में जहां भी ऊंचाई होती वहां लीबिया बाई हाथों से साइकिल के टायर को खींचकर चढ़ाती थी। इसी दौरान राजगढ़-पचोर हाइवे पर उनकी एक शख्स से मुलाकात हुई। जिसने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वीडियो बना रहा शख्स उनसे पूछता है कि कहां जा रही हो अम्मा? जवाब में कहती हैं- पचोर। इस पर शख्स पूछता है कि कहां रहती हो। इस पर अम्मा कहती हैं-राजगढ़। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने बताया कि, वह अशोनकनगर की रहने वाली है। उसके पास पैसे नहीं थे। बस वालों ने नहीं बैठाया, पर बेटी से मिलना था। अपनी बेटी के घर जा रही हूं।

उन्होंने बताया बस में बैठने के पैसे होते तो इस तरह से नहीं जाना पड़ता। अब वो अपनी बेटी के पास पहुंच गईं हैं। बुजुर्ग दिव्यांग महिला का लगभग 170 से 180 किलोमीटर अपनी तिपहिया साइकिल पर पूरा किया। जो कि अपने आप में हैरान कर देने वाला है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग महिला की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
रिश्तों की अहमियत
अशोकनगर राजगढ़: बस के पैसे नहीं थे तो ट्राईसाइकिल से किया सफर, आठ दिन में 170 किमी तय कर बेटी से मिलने पहुंची दिव्यांग मां जी pic.twitter.com/Wj27JPiWQD
— हम लोग We The People (@ajaychauhan41) June 7, 2023
इस वीडियो को ट्विटर हैंडल 'हम लोग' (@ajaychauhan41) से सात जून को पोस्ट करते हुए लिखा गया- रिश्तों की अहमियत, अशोकनगर राजगढ़: बस के पैसे नहीं थे तो ट्राईसाइकिल से किया सफर, आठ दिन में 170 किमी तय कर बेटी से मिलने पहुंची दिव्यांग मां जी। एक यूजर्स ने लिखा कि, वाह...मां हो तो ऐसी। वहीं @Bhawani98725124
के यूजर्स ने लिखा कि, ईश्वर थोड़ा तो रहम इनपर भी करो क्या अडानी अम्बनी पर ही पूरी कृपा दृष्टि डालोगे!












Click it and Unblock the Notifications