'बिना टिकट कैसे करें प्लेन में सफर': इंटरनेट पर सर्च कर घर से भाग गया 9 साल का बच्चा, 2700km दूर मिला

नई दिल्ली, 02 मार्च: इंटरनेट ज्ञान का एक ऐसा सागर है जिसे दुनिया का कोई भी व्यक्ति नई चीजें सीखने के लिए एक्सेस कर सकता है। कई बार इंटरनेट से जानकारी हालिस कर छोटे-छोटे बच्चे ऐसे कारनामे कर डालते हैं। जिसमें जानकर बड़े-बड़े हैरान रह जाता हैं। एक नौ साल का बच्चा अपने घर से भाग और प्लेन में घुसकर 2700 किमी का सफर करने में सफल रहा। उसने इसे अंजाम देने के लिए इंटरनेट पर मौजूद जानकारी सहारा लिया था।

इंटरनेट की मदद से बिना टिकट प्लेन में घुसा 9 साल का बच्चा

इंटरनेट की मदद से बिना टिकट प्लेन में घुसा 9 साल का बच्चा

ब्राजील के मनौस शहर का रहने वाला नौ साल का इमेनुएल मार्केस अपने माता-पिता को बिना बताए घर से गायब हो गया। उसके माता पिता ने शनिवार को उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करायी। जब इमेनुएल की मां को पता चला कि उनका बेटा घर से गायब है। हालांकि राहत की बात यह रही कि, पुलिस ने इमेनुएल को घर से 2700 किमी की दूर खोज निकाला। वह स्वस्थ और सुरक्षित है।

रात में घर से भाग निकला इमेनुएल

रात में घर से भाग निकला इमेनुएल

इमेनुएल की मां ने बताया कि, मैं सुबह 5.30 बजे उठी, उसके कमरे में गई, और देखा कि वह सामान्य रूप से सो रहा था। फिर मैंने अन्य काम व्यस्त हो गई। मैं सुबह 7.30 बजे फिर से उसके कमरे गई। तब मुझे एहसास हुआ कि वह कमरे में नहीं है। महिला अपने बच्चे को लेकर पूरे दिन परेशान रही, उन्होंने बच्चे के गायब होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसे खोज निका्ला। इमेनुएल एक विमान में चढ़ने में कामयाब रहा था और अपने घर से 2,700 किलोमीटर दूर पहुंच गया था।

देश के दूसरे कोने में पहुंचा बच्चा

देश के दूसरे कोने में पहुंचा बच्चा

वह साओ पाउलो के तटीय राज्य में स्थित एक शहर ग्वारूलहोस में मिला। जबकि बच्चे का घऱ उत्तर-पश्चिमी ब्राजील में है। देश के एक कोने से दूसरे कौने में पहुंच गया। यह अभी तक पता नहीं चल सका है कि, कैसे ये बच्चा फ्लाइट में घुसने में सफल रहा। वह भी तब जब उसके पास ना कोई टिकट थी और ना ही यात्रा करने के लिए कोई दस्तावेज । मनौस हवाईअड्डा प्रबंधन घटना की जांच कर रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि, वह फ्लाइट में कैसे घुसा। वहीं पुलिस भी सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

9 साल के बच्चे ने इंटरनेट पर सर्च किया 'बिना टिकट कैसे करें प्लेन में यात्रा'

9 साल के बच्चे ने इंटरनेट पर सर्च किया 'बिना टिकट कैसे करें प्लेन में यात्रा'

जांच कर रहे अधिकारियों के अनुसार, इमेनुएल ने इंटरनेट पर सर्च किया था कि, कैसे किसी की नजर में आए बिना प्लेन पर सवार हुआ जा सकता है? उन्होंने कहा कि परिवार के भीतर हिंसा का कोई इतिहास नहीं है, और लड़का अपने परिवार के कुछ अन्य सदस्यों से मिलने के लिए साओ पाउलो की यात्रा करना चाहता था। एयरपोर्ट पर उसको पकड़े जाने के बाद पुलिस ने उसे घर पर छोड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+