51 साल की मां ने नौकरी छोड़ एडल्ट इंडस्ट्री में शुरू किया काम, जवान बेटी ने उठा लिया ये कदम
नई दिल्ली, 4 मार्च: एक अमेरिकी महिला ने 51 साल की उम्र में एक बड़ा फैसला लिया, जहां उसने कॉर्पोरेट जॉब छोड़कर एडल्ट इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया। उसके बारे में लोगों ने सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें की। कुछ दिनों बाद उस महिला की बेटी ने मां के फैसले को सही माना और खुद भी एडल्ट इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत कर दी। वैसे तो दोनों खूब पैसे कमा रहीं, लेकिन अब उनको काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ रही हैं।

पहले इस फील्ड से नहीं था मतलब
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक महिला का नाम मिसेज रॉबिन्सन है। उन्होंने दावा किया कि वो पोर्न कंपनियों के लिए शूट करती हैं। साथ ही ओनलीफैन पर भी एडल्ट कंटेंट बेचती हैं। खास बात तो ये है कि उनका पहले इस फील्ड से कोई रिश्ता नहीं था। आधी जिंदगी उन्होंने कॉर्पोरेट जॉब में बिताई, लेकिन फिर उनके करियर में एक असामान्य परिवर्तन हुआ।

पॉडकास्ट में किया खुलासा
हाल ही में वो नो जन्पर नाम के पॉडकास्ट का हिस्सा बनी थीं। उसमें उनकी बेटी भी आई। इस दौरान दोनों ने एडल्ट इंडस्ट्री से जुड़ा अपना एक्सपीरियंस शेयर किया। रॉबिन्सन ने कहा कि वो सिर्फ एक सामान्य मां हैं, हालांकि उनकी जिंदगी का एक पहलू शरारती है। उन्होंने ग्रेजुएशन के बाद मास्टर्स डिग्री ली थी। इसके बाद मार्केटिंग में करियर बनाया, लेकिन बाद में उन्होंने एडल्ट इंडस्ट्री में आने का फैसला किया।

ज्यादा उम्र की वजह से लोग कर रहे पसंद
उन्होंने आगे कहा कि एडल्ट साइट पर वो बंपर कमाई कर रही हैं। अभी वो 51 साल की हैं। उनका मानना है कि छोटी लड़कियों के लिए इस फिल्ड में काम करना बहुत कठिन है, क्योंकि इसमें कंप्टीशन बहुत ज्यादा है। उनके फैन्स उनकी ज्यादा उम्र की वजह से उन्हें पसंद करते हैं। हालांकि शुरू में उनको इस बात की टेंशन थी कि उनके इस फैसले पर बच्चे कैसा रिएक्शन देंगे।

बेटी ने भी उठाया ये कदम
बच्चों का फैसला उनकी सोच से अलग निकला। उन्होंने मां के फैसले का समर्थन किया, कुछ दिनों बाद उनकी बेटी एम्बर ब्लेक ने भी एडल्ट इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया। साथ ही वो सिंगर के रूप में भी काम करती है। कोरोना काल में उन्होंने ही बेटी को सलाह दी थी कि वो ओनलीफैन पर अकाउंट बनाए, जिसे उसने मान लिया।

एक साथ शूट का इरादा नहीं
मिसेज रॉबिन्सन के मुताबिक वो और उनकी बेटी एडल्ट इंडस्ट्री में हैं, लेकिन उनका एक साथ शूट करने का कोई इरादा नहीं है। कई लोग इससे जुड़ा सवाल भी पूछते हैं, लेकिन वो तुरंत मना कर देती हैं, क्योंकि वो एक-दूसरे को नग्न नहीं देख सकती हैं।
-
Trump Pope Leo Conflict: वेटिकन पर ट्रंप का वार! पोप लियो पर हमले की AI फोटो ने भड़काया विवाद, क्या है मामला? -
Munir Dress Diplomacy: ईरान से वर्दी, तो अमेरिका से सूट में क्यों मिले मुनीर? क्या है बार-बार ड्रेस बदलने की व -
Hormuz Crisis: हॉर्मुज में पाकिस्तान की भारी बेइज्जती! ईरान ने बीच समुद्र में खदेड़े दो पाकिस्तानी जहाज -
Hormuz Crisis: सीजफायर के बावजूद नहीं खुला होर्मुज! ईरान भूल गया अपनी बिछाई Sea-Mines! गलती या साजिश? -
Iran Frozen Funds: शांति वार्ता पर लगा ग्रहण! ईरानी पैसों पर से अमेरिका नहीं हटाएगा प्रतिबंध -
Explained: JD Vance की अग्नि परीक्षा क्यों है इस्लामाबाद पीस टॉक? अमेरिका का क्या-क्या लगा दांव पर? -
US Iran War: 'होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों से टोल वसूलना बंद करो', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी, 10 बड़े अपडेट -
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा












Click it and Unblock the Notifications