देखें कैसे वफादार कुत्तों ने कोबरा से भिड़कर बचाई मालिक की जान?
अपने मालिक को बचाने के लिए 4 कुत्ते जहरीले किंग कोबरा से भिड़ गए और आखिरी तक उसे हारने पर मजबूर कर दिया।
नई दिल्ली। कुत्ते को सबसे वफादार जानवर समझा जाता है। कई बार कुत्तों ने भी अपनी वफादारी साबित की है। अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें 4 पालतू कुत्तों ने अपने मालिक के प्रति अपनी वफादारी साबित की है। कुत्तों ने विशालकाय किंग कोबरा से भिड़कर अपने मालिक और उसके परिवार की जान बचाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे गार्डेन में करीब 8.2 फीट लंबा कोबरा 4 कुत्तों से घिर हुआ है। कोबरा घर में घुसने की कोशिश करता है, लेकिन कुत्ते उसे वही रोक लेते हैं और उसे मुठभेड़ रहते हैं। मालकिन का आदेश पाते ही वो कुत्ते कोबरा से भिड़ जाते हैं और उसे पकड़कर बाहर फेंकना चाहते हैं। वो बार-बार उसे मुंह से पकड़ते हैं और छोड़ते हैं।
चारों सपर एक साथ हमला कर देते हैं। हलांकि ये साफ नहीं हो पाया है कि वो सांप को मार देते हैं या फिर वो बचकर भाग जाता है। वीडियो में महिला की आवाज आ रही है जो कुत्तों को कमांड दे रही है। आपको बता दें इसी तरह का एक वीडियो कुछ महीनों पहले ओडिशा से आया था, जहां एक कुत्ते ने अपनी जान देकर अपने मालिक की जान बचाई। देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications