बच्चों के लिए दवा लेने गई महिला को जिंदा निगल गया अजगर! फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे हैरान
Woman body found in Python stomach: सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे हैरतअंगेज मामले सामने आते हैं, जिन्हें जानकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला अपने बच्चे के लिए दवा लेने के लिए घर से बाहर निकली थी। मगर फिर कुछ ऐसा हुआ, जिसने हर किसी को हैरान करके रख दिया।
दरअसल, अपने बच्चे के लिए दवा लेने निकली 36 साल की महिला अचानक से लापता हो गई। महिला की खूब खोजबीन हुई मगर वो मिली नहीं। फिर महिला के पति ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इसके बाद एक जगह महिला के चप्पल और कपड़े मिले।

वहीं पास में महिला के पति और उनके साथ महिला की खोजबीन कर रहे लोगों को एक अजगर भी मिला। उन्हें शक हुआ कि जरूर अजगर ने ही महिला को निगल लिया होगा। फिर उन्होंने मिलकर अजगर का पेट खोला तो महिला का शव उसके पेट के अंदर था।
ये मामला इंडोनेशिया का है, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। BBC हिंदी की रिपोर्ट के मुताबिक अजगर के शरीर में महिला का शव मिला। एक वीडियो भी इसका इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जो जमकर वायरल हो रहा है।
लोग इस वीडियो को देखने के बाद काफी हैरानी जता रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि महिला जब मर ही गई थी तो अजगर का पेट खोलने की क्या ही जरूरत थी। वहीं कई लोगों ने इस घटना को बेहद खतरनाक बताया।
जानकारी के लिए बता दें कि अजगर इंसानों को नहीं खाते हैं। ऐसे बेहद कम ही मामले देखने को मिले हैं, जहां पर किसी अजगर ने इंसान को जिंदा निगल लिया हो। मगर एक महीने में ये दूसरा मामला सामने आया है, जहां किसी अजगर ने इंसान को निगल लिया हो।
वीडियो देखने के बाद एक और यूजर ने कहा कि अजगर के मुंह में शख्स ने उसके पैर देखे इसके बाद ही उसका पेट खोला। उसे समझ आ गया होगा कि उसकी पत्नी को अजगर ने निगल लिया है।
ये भी पढ़ें: जब आपस में भिड़े दो खूंखार पायथॉन, वीडियो देखने के बाद उड़ जाएंगे होश, VIDEO












Click it and Unblock the Notifications