OMG! 3 वर्ष के बच्चे ने मां के पर्स से गन निकालकर मां पर ही तान दी
न्यू मैक्सिको। अमेरिका के न्यू मैक्सिको में एक अजीबो-गरीब वाकया पेश आया है। यहां पर एक तीन वर्ष के बच्चे ने अपने माता-पिता पर गोली चला दी। हालांकि इस बच्चे से गोली गलती से चली है, पर पुलिस ने बच्चे पर केस दर्ज कर लिया है। यह दिल दहला देने वाली घटना न्यू मैक्सिको में घटी है जहां एक होटल में पिछले कुछ दिनों से एक दंपति आकर रह रही थी।

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस बच्चे को अपनी मां के पर्स से पिस्टल मिल गई और इसने खेल-खेल में फायरिंग कर दी। लांस एंजिल्स टाइम्स के मुताबिक बच्चे की मां आठ माह की गर्भवती है। इस दंपति के दो वर्ष की एक बेटी भी है।
इस घटना में इस बच्चे के पिता और मां बुरी तरह से घायल हो गए। जहां पिता को पुलिस ने इलाज के बाद छुट्टी दे दी है जो वहीं इसकी मां अभी तक अस्पताल में है। पुलिस के मुताबिक यह बच्चा मां के बैग से आईपैड या फिर
आईपॉड की तलाश कर रहा था। इनकी जगह इसके हाथ में पिस्टल लग गई। इस बच्चे ने उसी समय शॉट फायर कर दिया। वहीं पुलिस की मानें तो इस बच्चे के पिता के खिलाफ एक अपराधिक केस दर्ज है और अब पुलिस ने पिता की जांच भी शुरू कर दी है।
बच्चे की मां का कहना है कि उसने कुछ हि दिन पहले पिस्टल खरीदी थी। आपको बता दें कि अमेरिका में अपनी रक्षा के लिए निर्धारित मानकों के तहत पिस्टल रखना कानूनी है।
इस वजह से अक्सर ही लोगों के पास हर समय हथियार मौजूद रहता है। दिसंबर 2014 में अमेरिका के हेडन के ल्हाडो मॉल में दो वर्ष के बच्चे से गोली चल गई थी। इस घटना में उसकी मां की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications