World's Oldest Dog: दुनिया के सबसे बूढ़े कुत्ता का गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम, जानिये इसकी लंबी उम्र का राज

23 साल और 7 महीने का स्पाइक दुनिया का सबसे बूढ़ा कुत्ता है। स्पाइक की मालकिन को वो ग्रोसरी स्टोर के बाहर बहुत बुरी हालत में मिला था।

Spike

World's Oldest Living Dog: 9 जनवरी को 55 साल की रीता किमबॉल ने अपने कुत्ते का 23वां जन्मदिन मनाया। शोर का कुत्ता दुनिया का सबसे बूढ़ा कुत्ता है, जिसने अपने नाम गिनीज बुक और वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज कराया है। 1999 में जन्मा स्पाइक एक छोटा और प्यारा कुत्ता है, जो कैमडेन का रहने वाला है। स्पाइक की उम्र 23 साल और 7 महीने है। गिनीज बुक में नाम दर्ज करवाने के बाद स्पाइक चर्चा का विषय बना हुआ है।

23 साल है स्पाइक की उम्र

23 साल है स्पाइक की उम्र

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स नॉर्थ अमेरिका के अनुसार सु पॉ स्टार 2 दिसंबर 2022 तक 23 साल और 7 दिन का था। 9 इंच का है और उसका वजन सिर्फ 13 पाउंड या 5.4 किलोग्राम से भी कम है। गिनीज बुक में नाम दर्ज होने के बाद हर तरफ स्पाइक की लंबी उम्र का राज जानने को लोग बेहद उत्सुक हैं।

2010 में बुरी हालत में मिला

2010 में बुरी हालत में मिला

स्पाइक की ओनर रीता किमबॉल ने बताया कि उसे वो साल 2010 में एक किराने की दुकान की पार्किंग में मिला था। उस समय वो 10 साल का था और उसके साथ बेहद ही बुरा व्यवहार किया गया था। स्पाइक का बुरा हाल देखकर उनकी आंखे भर आए।

गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम

गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम

किमबॉल ने बताया कि उसकी पीठ के बाल भी हटा दिए गए थे उसकी गर्दन के चारों ओर एक चेन बंधी हुई थी। रस्सी पर भी खून के धब्बे थे और वो काफी खुरदुरा सा लग रहा था। ग्रोसरी के क्लर्क ने बताया कि वो वहां तीन दिन से था और वे उसे कबाड़ खिला रहे थे। जब हम दुकान से निकले और पार्किंग में गए तो उसने पीछा किया।

कुत्ते का हाल देखकर महिला को आया तरस

कुत्ते का हाल देखकर महिला को आया तरस

जब किमबॉल ने देखा कि कुत्ते के साथ कोई भी नहीं है, जो उसकी देखभाल करे। ऐसे में उन्होंने फैसला किया कि वो उसे अपने साथ ले जाएंगी और अपने छोटे से फार्म में रखेंगी। इसके बाद वे उसे अपने घर ले आईं और उसका खूब ख्याल रखा।

तो ये है स्पाइक की लंबी उम्र का राज

तो ये है स्पाइक की लंबी उम्र का राज

अब स्पाइक काफी बूढ़ा हो चुका है। उसे बहुत ही कम सुनाई देता है और वो लगभग अंधा हो चुका है। उसकी इतनी उम्र का राज स्वस्थ खानपान और व्यायाम है। स्पाइक सुबह 6:30 बजे उठता है और दिन का नाश्ता करके वॉक करता है। स्पाइक को मीठा खाने की भी इजाजत नहीं है और सुबह नाश्ते में वो टर्की का टुकड़ा खाता है, जो उसका पसंदीदा नाश्ता है।

Recommended Video

    Mathura में RPF के DOG डॉन की हुई नीलामी, इस तरह मिली विदाई | वनइंडिया हिंदी | *News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+