3 महीने में दूसरी बार जाल में फंसी 'श्रापित मछली', मालामाल होने के चक्कर में टेंशन में लोग
Oarfish in Mexico: समुद्र में बहुत से रहस्यमयी जीव पाए जाते हैं, जिनके बारे में इंसानों को अभी तक ठीक से नहीं पता। अभी जुलाई में चिली में अजीबोगरीब मछली मिली थी, जिसे श्रापित मछली कहा जाता है। इस मछली के सामने आते ही शहर वालों की नींद उड़ गई। इस घटना के तीन महीने बाद फिर से ये मछली दिखाई दी। ऐसे में किसी बड़ी अनहोनी की आशंका जताई जा रही है।

मैक्सिको के तट पर मिली
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्टूबर की शुरूआत में मैक्सिको के सिनोला में फिर से श्रापित मछली दिखाई दी। ये काफी लंबी होती है और उसके शरीर का कुछ भाग सांप जैसा दिखता है। कहा जाता है कि जहां पर ये मछली दिखती है, वहां तबाही आती है। ऐसा जापान में हो चुका है। इस वजह से स्थानीय लोग टेंशन में हैं।

क्या है नाम?
इस मछली को कोलोसज साइज की ओरफिश कहा जाता है। इसको किंग ऑफ हेरिंग्स भी बुलाते हैं। जीव वैज्ञानिकों के मुताबिक इसकी लंबाई 5 मीटर से ज्यादा भी हो सकती है और ये काफी दुर्लभ है। ये समुद्र में 200 से 1000 मीटर की गहराई में रहती हैं। कुछ वैज्ञानिकों का दावा है कि जब भी समुद्र में कुछ गड़बड़ होने वाली रहती है, तो ये तट के किनारे खुद को बचाने के लिए आ जाती हैं।

जापान में क्या हुआ था?
कुछ लोगों का दावा है कि ये मछली भविष्य बताती है। अगर ये आपको तट के किनारे दिखी तो समझ जाइए उस इलाके में कोई आपदा आने वाली है। 2011 में ये मछली जापान में नजर आई थी, जिसके बाद फुकुशिमा में भयंकर भूकंप आया आया। फिर लोगों का शक यकीन में बदल गया और इसे श्रापित मछली माना जाने लगा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मछुआरे पैसा कमाने के चक्कर में इनको समुद्र से बाहर ले आते हैं, लेकिन ये सही नहीं। इससे लोगों में डर फैलता है।

भूकंप या सुनामी की रहती है आशंका
इस मछली को बहुत से लोग खाते भी हैं, लेकिन ये मछुआरों की पकड़ से बाहर ही रहती है। आमतौर पर ये गहरे समुद्र में रहती हैं, लेकिन जब भी भूकंप या सुनामी आने वाली रहती है, तो इनको उसका अंदाजा हो जाता है। इस वजह से ये समुद्र तट की ओर रुख करती हैं। इसी का फायदा उठाते हुए मछुआरे इनका शिकार करते हैं।

चिली में क्या हुआ?
चिली में जो श्रापित मछली मिली थी, वो 16 फीट की थी। उसको गलती से मछुआरों ने पकड़ लिया था। बाद में उसको नाव से उतारने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। वैसे चिली के लोग इस मछली को देखकर काफी डर गए थे, लेकिन वहां पर कोई अनहोनी अभी तक नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications